- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Woman Reached The Boyfriend’s House If He Refused To Marry, The Arm Was Cut Off After A Ruckus, Now Decided To Take Seven Rounds After The Curfew
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पुरानी छावनी में अटल द्वार की घटना, पुलिस ने की काउंसिलिंग
दो साल से प्रेम के बंधन में थे, अचानक बॉयफ्रेंड शादी से मुकर गया। इस पर नाराज युवती ने अपनी होने वाली ससुराल में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड के सामने ही चाकू से हाथ की नस काट ली। युवती को ऐसा करते देख वहां खड़े लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में DIAL 100 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह युवती का एम्बुलेंस बुलाकर इलाज कराया गया। घटना पुरानी छावनी अटल द्वार की है। पुलिस अफसरों ने दोनों परिवारों को साथ बैठाया और काउंसिलिंग की। अब दोनों शादी करने के लिए सहमत हैं। जनता कर्फ्यू के बाद दोनों सात फेरे लेंगे।
माधवगंज लक्कड़खाना निवासी 21 वर्षीय सोनाली (बदला हुआ नाम) का दो साल से पुरानी छावनी अटल द्वार के पास रहने वाले कमल कुमार से प्रेस प्रसंग चल रहा है। दोनों परिवार वालों को भी यह पता था। एक ही समाज के होने पर शादी की भी राजामंदी हो गई थी, पर अचानक अभी लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। बॉयफ्रेंड के शादी से मुकरने का पता चला तो मंगलवार शाम सोनाली, कमल के घर पहुंच गई। यहां उसने हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं पूरे परिवार के सामने हाथ पर चाकू मार लिया। यह देखकर वहां खड़े कमल व उसके परिवार के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल युवती को अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर उन्होंने DIAL 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। युवती अस्पताल जाने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने एम्बुलेंस को वहीं बुलवाया और इलाज कराया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने दोनों परिवारों को सामने बैठाकर काउंसिलिंग की।
अब कर्फ्यू के बाद लेंगे 7 फेरे
पुलिस अफसरों ने करीब 2 घंटे दोनों के परिवारों को सात लेकर बात की। इसके बाद युवक ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी छूट गई थी। इसलिए वह शादी से इनकार कर रहा था। युवती ने कहा कि वह हर हालत में अपने पति के साथ रह सकती है। आखिर में सभी की सहमति से तय हुआ कि युवक, इसी लड़की से शादी करेगा। वह कर्फ्यू खत्म होने के बाद सादा आयोजन कर सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे।