Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम जबलपुर
- अंतिम संस्कार करने वाले व सेनिटाइजेशन और सफाई में लगे कर्मियों को पीपीई किट
अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना से मृत हुए लोगों का अंतिम संस्कार करने वाले कर्मचारी हों या पॉजिटिव मरीजों के घरों में सेनिटाइजेशन और सफाई कार्य करने वाले ये सभी हमारे फ्रंट लाइन वर्कर हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि निगम प्रशासन उनके साथ है और जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा।
उपरोक्त विचार निगमायुक्त संदीप जीआर ने निगम के करीब 300 फ्रंट लाइन वर्कर को सुरक्षा सामग्री वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सावधानी बरतकर पुनीत कार्यों में मन से लगे रहने का हौसला दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रितेश मसोडकर, श्रीमती हर्षा पटेल, मनोज रजक, कौण्डिया आदि उपस्थित रहे।