- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- In The Action Taken By The Police Of Jaura Police Station, Seven Boxes Of Liquor Were Recovered, The Value Of The Recovered Goods Was Rs 1 Lakh 81 Thousand 500.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैैना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अवैध शराब व आरोपी के साथ पुलिस �
- सवाल यह कि लॉकडाउन में कैसे परिवहन हो रहा अवैध शराब का
मुरैना(जौरा)। पुलिस ने एक व्यक्ति को सात पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई जाती है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को एक कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान की कीमत एक लाख, 81 हजार, 500 रुपए बताई जाती है।
कोरोना काल में जहां पूरे जिले में लॉकडाउन लगा है, ऐसे में अवैध शराब का परिवहन होना अहम बताया जा रहा है। बुधवार को ग्राम सिकरौदा मे कार क्रमांक-डीएल 07 सीडी 6925 मे अवैध शराब के परिवहन की सूचना जौरा थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इस पर थाना जौरा की पुलिस निरीक्षक मंगल सिंह पपोला के निर्देशन मे टीम बनाकर दबिश के लिए ग्राम सिकरौदा रवाना हुई। सिकरौदा मे उस कार एवं कार के चालक को पुलिस को देखकर भागने पर ग्राम बुढहेरा मे पीछा करते हुये उसे धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर आरोपी दुर्गेश उर्फ लिम्पी पुत्र चन्द्रभान सिंह उर्फ चंदू जादौन, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम सिकरौदा के अवैध कब्जे से 07 पेटी लाल मसाला शराब तथा एक मारूती सुजुकी एस्टीम कार क्रमांक. डीएल 07 सीडी 6925 को पुलिस ने जब्त कर लिया।
कैसे परिवहन हो रहा अवैध शराब का
पूरे जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है। जगह-जगह पुलिस का पहरा हैै। उसके बावजूद अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में विशेष कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, अवैध शराब के परिवहन से पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों का रहा योगदान
इस कार्यवाही मे निरीक्षक मंगल सिंह पपोला थाना प्रभारी जौरा , एसआई वीएस परिहार, उपनिरीक्षक राहुल उपाध्याय , सौरभ पुरी , सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह सिकरवार, रामवीर सिंह तथा आरक्षकों में गजेन्द्र सिह, विकाश शर्मा , भीकम ,मदन मोहन , विकाश मण्डलोई व बाकेलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।