फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू:: अब 10 मई की सुबह तक रहेगा कर्फ्यू, 8 और 9 को रहेगा टोटल लॉकडाउन

फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू:: अब 10 मई की सुबह तक रहेगा कर्फ्यू, 8 और 9 को रहेगा टोटल लॉकडाउन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना कर्फ्यू में बंद बाजार की तस्वीर।

  • डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने लिया निर्णय
  • 30अप्रैल को खत्म होने वाला था कर्फ्यू, तीसरी बार लिया बढ़ा कर्फ्यू

होशंगाबाद। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को एक सप्मताह के लिए आगे बढ़ाया गया है। अब कोरोना कर्फ्यू 10 मई की सुबह तक लागू रहेंगा। हालांकि कलेक्टर ने 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहने के आदेश जारी किए है। लेकिन 8 मई को शनिवार और 9 मई को रविवार होने से टोटल लॉकडाउन है। ऐसे में 10 मई सोमवार की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कोरोना कर्फ्यू में पूर्व में जारी दिशा निर्देश लागू रहेंगे। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती रहेगी।
बुधवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में संक्रमित मरीजों की समीक्षा की। जिले में पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीजों की मृत्यु का पहिया भी थम नहीं रहा है। रोजाना 12 से 15 संदिग्ध मरीजों की जिलेभर में मौतें हो रही। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले पांच दिनों में कोरोना नए पॉजीटिव व स्वस्थ हुए मरीज
तारीख नए मरीज स्वस्थ मरीज
23 अप्रैल 191 132
24 अप्रैल् 176 301
25 अप्रैल 181 273
26 अप्रैल 171 211
27 अप्रैल् 177 172

जिला अस्पताल में 5 दिन से नहीं रेमडेसिविर
शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं लग पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 5 दिनों से जिला अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं पहुंचे हैं। होम क्वॉरेंटाइन संक्रमितों को भी मेडिकल स्टोर से जरूरी दवा नहीं मिल रही है। प्रशासन ने इंजेक्शन के लिए जो नंबर जारी किए हैं और जो व्यवस्थाएं बनाई है उनसे भी मदद नहीं मिल पा रही है। अस्पताल और कोविड सेंटरों के बेड फुल होने की वजह से मजबूरन मरीजों को घर में रहना पड़ रहा है। सीएस दिनेश दहलवार ने व्यवस्थाओं के अनुरूप मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 5 दिनों से रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं आए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link