- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Mandsaur
- The Mandsaur Police Gave A Unique Punishment To The People Roaming On The Streets Unnecessarily, The People Caught Were Flown With Balloons.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंदसौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुब्बारे फुलवाते पुलिस अधिका�
लॉकडाउन तोड़कर बेवजह बाहर घूम रहे लोगो को मंदसौर पुलिस ने अलग ही अंदाज में नसीहत दी है। यहां लापरवाही करने वाले लोगों को पुलिस ने रोक कर गुब्बारे फुलाने की सजा दी है। दरअसल मंदसौर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते 15 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है । जहां लोगों को आवश्यक सामग्री और स्वास्थ सुविधा के लिए छूट भी दी जा रही है । लेकिन जरूरी सुविधाओं के लिए मिली छूट का दुरुपयोग करने वाले लोगों को रोककर अब पुलिस चालानी कार्यवाही और सख्त नसीहत दे रही है । वही आज मंदसौर पुलिस ने पकड़े गए लोगों से गुब्बारे फुलवा कर उनके फेफड़ों के स्वास्थ्य का परीक्षण उन्हीं से करवाया है ।
दरअसल पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरे योग शिक्षकों और थाना प्रभारी ने लोगों को समझाइश देने का एक अलग ही तरीका चुना है जिसमें पकड़े गए लोगों से गुब्बारे फुलवा कर उनसे स्वयं के फेफड़ों के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया है। गुब्बारा फुलाने में कमजोर साबित होने वाले लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और घर पर आराम करने की सलाह पुलिस और योग शिक्षक ने दी ।वहीं स्वस्थ्य दिखाई दे रहे लोगों को भी अनावश्यक बाहर नहीं निकलने और मास्क पहनने की शपथ दिलवा कर छोड़ा गया है । पुलिस अधिकारी विद्याकांत शुक्ला ने बताया कि लोगों को साइक्लोजिकल तरीके से समझाइश देने का कार्य यहां किया जा रहा है । गुब्बारा फुलाना फेफड़ों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है । वही इसके माध्यम से फेफड़ों की मजबूती का भी परीक्षण किया जा सकता है । इस अनोखी सजा का उद्देश्य बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बाहर नहीं निकलने की समझाइश देना है।
बहरहाल मंदसौर पुलिस की इस अनोखी मुहिम में शहर के योग शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया और सड़कों पर बेवजह निकले लोगों को घर पर रहकर योग करने की समझाइश भी दी है।