महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की. उसने लगातार चार मैच जीते हैं और अब उसे नये स्थल फिरोजशाह कोटला मैदान पर भी विजय अभियान जारी रखने की उम्मीद रहेगी. वहीं हैदराबाद को आखिरी मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल