MP में एक दिन में रिकाॅर्ड 105 मौतें: प्रदेश में 12,756 नए केस, 24 घंटे में संक्रमित होने वालों से 1398 ज्यादा ठीक हुए; उज्जैन-होशंगाबाद में 10 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया

MP में एक दिन में रिकाॅर्ड 105 मौतें: प्रदेश में 12,756 नए केस, 24 घंटे में संक्रमित होने वालों से 1398 ज्यादा ठीक हुए; उज्जैन-होशंगाबाद में 10 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) Coronavirus Cases Update; Bhopal Indore News | 12756 New Cases, 105 Deaths In Last 24 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में पिछले 7 दिन में नए संक्रमितों की संख्या 13 हजार 500 से ज्यादा नहीं बढ़ पाई, जबकि सैंपल टेस्ट की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 12,756 संक्रमित मिले हैं, जबकि उससे 1398 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।इस दौरान 105 मौतें भी हुईं, जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 अप्रैल को 104 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा था।

इधर, होशंगाबाद जिले में लॉकडाउन को 10 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि शहरों और गांवों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाए। उज्जैन में भी लॉकडाउन 10 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा। दरअसल, सरकारी आदेश में 7 मई तक दोनों जगह लॉकडाउन का जिक्र है। चूंकि शनिवार-रविवार का घोषित लॉकडाउन पहले से लागू है, इस लिहाज से दोनों जगह लॉकडाउन 10 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा।

अब चिंता की बात यह है कि बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में भी मौतें होने लगी हैं। इंदौर के बाद रायसेन में 9 मौतें हुई हैं। यह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का क्षेत्र है। भोपाल जितनी ही 5 मौतें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया में हुईं।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 92,773 हो गए हैं। इसमें से 14,202 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं, जबकि आईसीयू बेड पर 7255 मरीज कोराेना से जंग कर रहे हैं। 10 दिन पहले 18 अप्रैल को 11,526 मरीज ऑक्सीजन बेड और 6,107 मरीज आईसीयू बेड पर थे। यही वजह है कि ऑक्सीजन की खपत करीब 200 टन बढ़ गई है।

छोटे जिलों में बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के साथ ही छोटे शहरों में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में इंदौर (10) के बाद सबसे ज्यादा 9 मौतें रायसेन में हुई। यह स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. प्रभुराम चौधरी का गृह जिला है। यहां अब तक 73 मौतें हो चुकी है। इसमें से 26 मौतें अप्रैल माह में हुईं। इसके अलावा दतिया में 5, रतलाम, नीमच, विदिशा, बैतूल में 4-4 और खरगोन, मुरैना और सिंगरौली में 3-3 मौतें दर्ज की गई।

केंद्र देगा 30 लाख वैक्सीन डोज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह कलेक्टरों व कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार मई माह में 30 लाख वैक्सीन के डोज देगी। बुधवार देर शाम तक 2 लाख डोज की आपूर्ति का भरोसा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link