टी20 लीग में 8 टीमें उतरेंगी. (PC-File Photo)
कोरोना (Covid-19) के बढ़ते केस के बाद भी आईपीएल 2021 (IPL 2021) के आयोजन को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच 4 जून से एक और टी20 लीग (TNPL) शुरू होने जा रही है.
नई दिल्ली. तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने बुधवार को घोषणा की है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का पांचवां सीजन 4 जून से खेला जाएगा. टीएनसीए ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में टूर्नामेंट के आयोजन को स्वीकृति दे दी है. देश में कोरोना के बढ़ते केस के बीच आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन देश में कोरोना के बीच एक और टी20 लीग शुरू होने जा रही है. टीएनसीए के सचिव आरएस रामास्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘टीएनसीए को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि बीसीसीआई ने टीएनपीएल 2021 टूर्नामेंट के आयोजन को स्वीकृति दे दी है. तमिलनाडु सरकार से जरूरी स्वीकृतियां लेने के बाद टूर्नामेंट 4 जून से तिरुनेलवेली में शुरू होगा और फाइनल 4 जुलाई को सलेम में खेला जाएगा.’ कुल 8 टीमें टूर्नामेंट में उतरेंगी. आईपीएल के मुकाबले 9 अप्रैल से शुरू हुए हैं. फाइनल 30 मई को खेला जाएगा. देश में खेल की गतिविधियां बंद हैं देश में भले ही आईपीएल का आयोजन हो रहा है. लेकिन अन्य खेलों की गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं. छोटे-छोटे खेल संघों के पास इतना बजट नहीं है कि वे खिलाड़ियाें और अधिकारियों के लिए बायो बबल बना सकें. बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है. इस कारण वह आयोजन अच्छे से कर पा रहा है. देश में होने वाले कई नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट भी स्थगित हो चुके हैं. ओलंपिक की तैयारी को भी झटका लगा है.पिछले साल नहीं हो सका था आयोजन कोरोना के कारण टीएनपीएल का आयोजन पिछले साल नहीं हो सका था. बीसीसीआई को आईपीएल का आयोजन देश के बाहर यूएई में कराना पड़ा था. अब तक हुए चार सीजन की बात की जाए तो चेपॉक ने सबसे ज्यादा दो बार खिताब जीता है. टी20 लीग के विजेता को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाती है. इस टी20 लीग से कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल को मिले हैं.