- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Attendant’s Pass Will Be Received From Positive Patient, Will Be Responsible For Corona Infection
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस चित्र में साफ नजर आ रहा है। कोविड मरीज के पास खड़ा युवक और उसके पीछे कोविड मरीज के साथ लेटी महिला व अन्य अटेंडर साफ नजर आ रहे।
भिंड के जिला अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में हर वक्त अटेंडरों की भीड़ रहती थी। मरीजों से मिलने के लिए अटेंडर आते-जाते रहते है। यह अव्यवस्था में सुधार को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को कोविड वार्ड से अटेंडरों को बाहर खदेड़ा गया। अब मरीज के पास जाने से पहले अटेंडर को स्वास्थ्य विभाग से जारी कराना होगा। ऐसे अटेंडर को पास दिए जाते समय कोविड संक्रमित होने के लिए स्वयं जिम्मेदारी लेनी होगी।
बीती बुधवार की रात ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की सूचना पर अटेंडरों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता की। इस बात से खफा होकर चिकित्सा स्टाफ ने स्वास्थ्य प्रबंधन से कोविड मरीज के पास अटेंडरों की भीड़ जमा होने पर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान अटेंडरों की वजह से उपचार व्यवस्था में बाधा आने की बात कही। कई बार अटेंडर, मरीज की देखभाल अपने हिसाब से कराने के लिए भी दबाव बनाते है। ऐसी अव्यवस्था के बीच उपचार व्यवस्था में तैनात नर्सिंग स्टाफ को परेशानी से जूझना पड़ रहा था। बीती रात ऑक्सीजन की घटना के बाद प्रशासन ने पूरा मांजरा अपनी आंखों से देखा। इसके बाद अटेंडरों को रात के समय ही बाहर किया गया था।
कोविड वार्ड में फिर जा पहुंचे अटेंडर
गुरुवार की सुबह से पुन: कोविड मरीजों के पास अटेंडरों का जमावड़ा लग गया था। एक-एक मरीज के पास चार से छह अटेंडरों की भीड़ बनी हुई थी। दोपहर के समय स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस बुलाकर अटेंडरों को बाहर निकलवाया। इस दौरान कई अटेंडरों ने विराेध भी जताया। पुलिस के सामने ऐसे अटेंडरों की एक न चली। जब अटेंडरों ने मरीज की उचित देखभाल पर सवाल उठाया तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा पास जारी किए जाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही शर्त रखी गई कि एक मरीज के पास एक ही अटेंडर रहेगा। यदपि, अटेंडर कोविड पॉजिटिव होता है तो वो स्वयं जिम्मेदार रहेगा।
कोविड वार्ड से निकल कर फैला रहे थे संक्रमण
कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज के पास सुबह से शाम तक चार से छह अटेंडर संपर्क में आ रहे हैं। यह अटेंडर कोविड वार्ड से निकलकर बाजार में दिनभर घूम रहे हैं। ऐसे अटेंडर से कोविड का संक्रमण बाजार में फैल रहा था। वे स्वयं पॉजिटिव हो सकते है और दूसरे को भी पाॅजिटिव करने की आशंका बना रहे थे। अब ऐसी अव्यवस्था पर सुधार किया गया।