- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- CSK Vs SRH 23rd IPL Match Photos Update; MS Dhoni David Warner Ruturaj Gaikwad Manish Pandey Photos; Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad Latest Photos Gallery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र स
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बुधवार रात को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में दोनों टीम की तरफ से 2-2 अर्धशतक लगे। डेविड वॉर्नर ने IPL में अपनी 50वीं फिफ्टी लगाई। वे ऐसा करने वाले लीग के पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद 43 फिफ्टी के साथ शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
हैदराबाद टीम के मनीष पांडे ने 150वां मैच खेला। उन्होंने अपनी 20वीं फिफ्टी लगाई। मनीष पांडे ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। वहीं, वॉर्नर ने 55 बॉल पर 57 रन जड़े।
इसके बाद बारी चेन्नई के बल्लेबाजों की थी। CSK टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 बॉल पर 75 रन और फाफ डुप्लेसिस ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। यह ऋतुराज की IPL में 5वीं और डुप्लेसिस की 19वीं फिफ्टी रही।
हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। वे टॉस के दौरान धोनी के साथ इस अंदाज में दिखे।
हैदराबाद को 22 रन पर पहला झटका लगा। सैम करन ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।
इसके बाद वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 बॉल पर 106 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।
172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने 129 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 बॉल पर 75 रन की पारी खेली।
उनका साथ देने वाले ओपनर फाफ डुप्लेसिस ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेली।
मैच जिताने के बाद मैदान पर ही सेल्फी लेते ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस।
मैच के लिए बॉल सिलेक्ट करते चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर।