शहर को सांस देने वाले BHEL की रुकने लगी सांस : अब तक 30 कर्मचारियों की मौत,150 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित

शहर को सांस देने वाले BHEL की रुकने लगी सांस : अब तक 30 कर्मचारियों की मौत,150 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित


भोपाल के BHEL कारखाने में उपयोग होने वाली ऑक्सीजन अब पूरे शहर को सप्लाई की जा रही है.

Bhopal-भेल के कस्तूरबा अस्पताल में कोविड सेंटर बनाया गया है. यहां केवल 108 बेड हैं. सभी बेड भरे हुए हैं. ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं.

भोपाल. राजधानी भोपाल को अपनी सांसों से जिंदगी देने वाले भेल (BHEL) की अब सांस रुकने लगी है. यहां अब तक कोरोना से 30 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हैं. भेल टाउनशिप में कर्मचारियों के परिवारों में भी कोरोना (Corona) तेजी से फैल रहा है. भेल के अस्पतालों में सारे बेड फुल हैं. कोरोना के इस संकट काल मे भेल कारखाने में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन को शहर के निजी, सरकारी अस्पतालों को दी जा रही है. पहले 1800 क्यूबिक  ऑक्सीजन सप्लाई की गई. अब 2500 क्यूबिक से ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई  हो रही है. जो भेल ऑक्सीजन की सप्लाई कर जनता की जान बच रहा है आज उसी के अधिकारी कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं. भेल में कोहराम कोरोना से भेल में भी कोहराम मचा हुआ है. महारत्न कंपनी BHEL के कई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अब तक 30 भेलकर्मियों ने अपनी जान गवां दी है. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि भेल कारखाने को अब तक बंद क्यों नहीं किया गया. कारखाने में रोजाना बड़ी संख्या में उपस्थिति हो रही है. गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर ने भेल प्रबंधन और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कारखाने को कुछ दिन के लिए बंद करने की अपील की है.BHEL अस्पताल में कोविड केयर सेंटर भेल के कस्तूरबा अस्पताल में कोविड सेंटर बनाया गया है. यहां केवल 108 बेड हैं. सभी बेड भरे हुए हैं. ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं. BHEL के कर्मचारी यूनियन इंटक के सचिव दीपक गुप्ता ने कहा कोरोना संक्रमण काल में अस्पताल प्रबंधन को सरकार की ओर से पूरी तरह मदद नहीं मिल पा रही है. इंजेक्शन की कमी है. क्षेत्रीय विधायक और राजधानी की सांसद लापता हैं.

BHEL टाउनशिप में खतरा BHEL टाउनशिप चार क्षेत्रों में बंटी हुई है. इसमें बरखेड़ा, हबीबगंज, गोविंदपुरा और पिपलानी शामिल हैं. चारों क्षेत्रों में संक्रमण पसरा हुआ है. अभी तक 150 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं. भेल टाउनशिप में कर्मचारियों के परिवारों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. इस खतरे की चपेट में अब पूरी भेल टाउनशिप धीरे-धीरे आ रही है.







Source link