- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- Andre Russell Birthday Special | Andre Russell, Kolkata Knight Riders (KKR), Most Sixes For KKR, Most Wickets For KKR, IPL 2021
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच खेलेगी। आज का दिन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के लिए बेहद स्पेशल है, जो अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले कई सीजन से टूर्नामेंट में कोलकाता को जीत दिलाने की जिम्मेदारी रसेल पर ही है। इसकी एक खास वजह भी है- उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी रसेल दोनों डिपार्टमेंट में कोलकाता की रीढ़ की हड्डी हैं।
KKR के लिए IPL में 73 मैच खेलने वाले रसेल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 135 छक्के लगाए हैं। इसके बाद युसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा का नंबर आता है, जिन्होंने 85-85 छक्के लगाए हैं। हालांकि दोनों अब KKR का हिस्सा नहीं हैं।
बॉलिंग परफॉर्मेंस की बात करें, तो रसेल ने कोलकाता के लिए 67 विकेट झटके हैं। वे सुनील नरेन (130) के बाद KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान रसेल की इकोनॉमी भी नौ से कम 8.96 की रही है।
दिल्ली और राजस्थान का भी हिस्सा रहे
रसेल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 में अपना IPL डेब्यू किया था और 2014 में कोलकाता के साथ जुड़े थे। उन्होंने लीग में अब तक खेले 80 मैचों में 28.68 की औसत से 1635 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 179.67 का हैं। वहीं, वे 9.08 की इकोनॉमी रेट से 68 विकेट भी ले चुके हैं।

आंद्रे रसेल ने मॉडल जेमिस लौरा से शादी की। लौरा सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं।
KKR के लिए इनिंग में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाए
IPL की एक इनिंग में रसेल 11 छक्के भी लगा चुके हैं। यह पारी में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ उन्होंने 244.44 के स्ट्राइक रेट से 36 बॉल पर नाबाद 88 रन बनाए थे। ये लीग में उनका हाइएस्ट स्कोर भी है। इसी मैच रसेल ने 11 छक्के लगाए थे।
19 गेंद पर लगा फिफ्टी चुके हैं
रसेल IPL में 19 गेंद पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने यह करनामा 2015 में पंजाब किंग्स (पंजाब किंग्स इलेवन) के खिलाफ किया था। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।
पारी में 5 विकेट भी चटकाए
रसेल ने 80 मैचों की 73 पारियों में एक बार 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 15 देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं सुनील नरेन 4 से ज्यादा विकेट लेने में टॉप पर हैं। वे 6 बार ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने IPL में 426 डॉट बॉल भी फेंके हैं।

सीजन में अब तक शांत है रसेल का बल्ला
सेल को IPL में लंबे-लंबे छक्के लगाने के के लिए जाना जाता हैं। हालांकि, इस सीजन वह अपने बल्ले से वो कमाल नहीं दिखा पाए। 6 मैचों में उन्होंने 118 रन बनाए और 7 विकेट अपने नाम किए है। सिर्फ चेन्नई के खिलाफ ही वे ताबड़तोड़ फिफ्टी लगा पाए हैं।
डोपिंग के लिए लगा 1 साल का बैन
2017 में आंद्रे रसेल की डोपिंग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन पर एक साल का बैन भी लगा था। उन्हें इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में खेलने से सस्पेंड कर दिया गया था। प्रतिबंध की वजह से वह उस साल IPL भी नहीं खेल पाए थे।
300 से ज्यादा टी-20 मैच
रसेल का जन्म 29 अप्रैल 1988 जमैका में हुआ था। रसेल इंटरनेशनल लेवल पर वेस्टइंडीज, जमैका में वेस्टइंडीज के घरेलू क्रिकेट और IPL में केकेआर के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। उन्होंने दुनिया भर की कई लीगों में 354 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 5991 रन और 315 विकेट हैं।