IPL 2021: बाउंड्री लाइन पर Faf Du Plessis ने पकड़ा जबर्दस्त कैच, हैरत में पड़ गए फैंस; देखें Video

IPL 2021: बाउंड्री लाइन पर Faf Du Plessis ने पकड़ा जबर्दस्त कैच, हैरत में पड़ गए फैंस; देखें Video


नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) के स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए IPL मैच में मनीष पांडे (Manish Pandey) का ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के इस कैच का वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है. 

फाफ डु प्लेसिस ने बाउंड्री लाइन पर लपका जबर्दस्त कैच

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी की दौरान 18वें ओवर में मनीष पांडे (Manish Pandey) ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर छक्का जड़ना चाहा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) के स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने शानदार कैच लपक दिया. फाफ डु प्लेसिस ने मनीष पांडे का बेहद मुश्किल कैच लिया. मनीष पांडे 61 रन बनाकर आउट हुए.

चेन्नई ने हैदराबाद को दी मात 

ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.





Source link