नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में बेहद खास जूते पहनकर मैदान पर उतरे थे. चेन्नई के खिलाफ बुधवार को खेले गए आईपीएल मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर के जूतों पर कैमरे का फोकस गया, तो इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगी.
वॉर्नर के जूतों ने जीता लिया दिल
डेविड वॉर्नर की इस पारी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सबका दिल जीत लिया. वह इस मैच में अपनी वाइफ और अपनी तीनों बेटियों के नाम लिखे जूते पहनकर खेलने उतरे. वॉर्नर के जूते पर आगे की तरफ उनकी वाइफ कैंडिस पीछे की तरफ तीनों बेटियों इवी, इंडी और इसला का नाम लिखा हुआ था.
This is beautiful from David Warner – his wife and daughters name in the shoe – he is a total family man. pic.twitter.com/crtMLgRuA4
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 28, 2021
— pant shirt fc (@pant_fc) April 28, 2021
Warner has the names of his wife and 3 children on his pair of shoes#SRHvsCSK #IPL2021 #warner pic.twitter.com/9ZgUU0tEwA
— Ryan De Sa #RM (@ryandesa_07) April 28, 2021
Warner love towards his cuties is Un matchablee #Warner #SRHvsCSK pic.twitter.com/DMUPhzzqM6
— kaushik (@BeingUk7) April 28, 2021
If u can see those 3 angels of Dave Warner rt it pic.twitter.com/sMIzKpIw8I
— Preshaan Walker (@aawara_engynar) April 28, 2021
परिवार से दूर हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर के जूतों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. डेविड वॉर्नर के जूते सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और इस पर लोग बहुत से कमेंट कर रहे हैं. डेविड वॉर्नर अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं. भारत में आईपीएल खेलने की वजह से वॉर्नर अपने परिवार से दूर हैं.
चेन्नई ने सनराइजर्स को किया चित
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स लगातार पांचवीं जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. चेन्नई सुपर किंग्स की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और टीम 10 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. सनराइजर्स की टीम छह मैचों में पांचवीं हार के बाद दो अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है.