MI vs RR, LIVE Score: जीत की तलाश में एक-दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और राजस्थान

MI vs RR, LIVE Score: जीत की तलाश में एक-दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और राजस्थान


नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा. मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा. पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगा. संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाएं हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा.

टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह.

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, आकाश सिंह.



Source link