- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Police Administration Came Forward To Set An Example Of Humanity, A Vehicle Was Launched In The Field To Serve Positive Patients
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोविड मरीजों की सेवा के लिए पुलिस ने दिया ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाहन।
जिला अस्पताल में स्थित कोविड वार्ड में 125 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों की सांसें ऑक्सीजन पर हैं। ऑक्सीजन की जरा-सी कमी से इनकी हालत बिगाड़ देगी। इनकी सेवा के लिए एसपी ने मनोज कुमार सिंह ने पुलिस का वाहन तैनात किया है। यह वाहन ऑक्सीजन एक्सप्रेस बनकर सड़क पर दौड़ना शुरू भी हो गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर को समय पर लाने-ले जाने का काम ये वाहन करेगा।
बुधवार रात काेविड वार्ड में ऑक्सीजन की कमी की अफवाह पर अफरा-तफरी मची थी। इसी समय ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए मालनपुर की सूर्या फैक्टरी से एक टाटा-407 वाहन रात में निकला था। मालनपुर से भिंड जिला अस्पताल तक यह वाहन अधिकतम डेढ़ घंटे में आ जाना था। यह वाहन रात में सड़क दुर्घटना के बाद जाम में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहा। वाहन चालक पर मोबाइल न होने से लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही थी।
इसके बाद गुरुवार दोपहर एसपी ने पुलिस लाइन से एक वाहन को कोविड मरीजों की ऑक्सीजन सेवा में तैनात किए जाने का निर्णय लिया। अब यह वाहन शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर तैनात किया गया है। पुलिस का यह वाहन ऑक्सीजन एक्सप्रेस बनकर सड़क पर दौड़ने लगा।
वाहन इन सुविधाओं से है लैस
यह वाहन 24 घंटे और 7 दिन जिला अस्पताल में खड़ा होगा। लाल बत्ती होने से ऑक्सीजन लाते समय जाम में भी नहीं फंसेगा। इस वाहन पर वीवीआईपी सेवा में तैनात रहने वाले चालक ड्यूटी देंगे। इसके अलावा, वाहन में वायरलेस सेट है। वहीं, जीपीएस सिस्टम लगा है। यह वाहन की ऑनलाइन लोकेशन ली जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर वायरलेस सेट के माध्यम से ऑक्सीजन लाने के लिए जाते व आते समय संपर्क भी साधा जा सकेगा।