- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Kovid Patients Who Have No Place Here And Are Less Serious Can Be Isolated In Gyanodaya And Beedi Hospital.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- निगम आयुक्त बोले-कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट होकर स्वस्थ हो रहे लोग, कई घर भी पहुंचे
शहर में कम गंभीर कोरोना मरीजों के लिए नगर निगम द्वारा दो कोविड सेंटर बनाए गए हैं। यहां कोई भी मरीज जिसे कोविड के लक्षणों की आशंका है और उनके घर में आइसोलेट होने के लिए जगह नहीं है। वे व्यक्ति नगर निगम के इन कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट हो सकते है। आइसोलेट होने वाले मरीजों को सुबह-शाम चाय, नाश्ता, खाना, और काढा आदि की दिया जा रहा है। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर योग भी कराया जा रहा है ताकि वे स्वस्थ हो सकते है।
नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि बीड़ी अस्पताल सेंटर में 75 बेड और ज्ञानोदय छात्रावास में 100 बेड की क्षमता है। जहां पर आइसोलेट होने वाले मरीजों की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर योग आदि भी कराया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को अगर संक्रमण की आशंका है, तो घर पर ही रहे और किसी से भी संपर्क में न रहे और अपने ही घर में कम से कम 10 दिन घर से न निकले और कोविड-19 नियमों का पालन करें।
उन्होंने ऐसे लोगों से अपील की है कि यदि उनके घर में कोई आइसोलेट होने की जगह नहीं है तो वे कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट हो सकते है। किसी को भी मेडिकल हेल्प या अन्य कोविड-19 के संबंध में सहायता की आवश्यकता हो तो कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर पर 07582-242831 और टोल फ्री नम्बर 1075 पर संपर्क कर सकते है। वहां आइसोलेट करने सहित टेलीमेडिसन के माध्यम से डाक्टरों द्वारा बताई गई दवाइयों का उपयोग कर सकते है।
कोरोना केयर सेंटर में योग और प्राणायाम कराया जा रहा
ज्ञानोदय छात्रावास के कोरोना केयर सेंटर में योग और प्राणायाम करवाया जा रहा है। हल्के लक्षण वाले मरीजों को यहां आइसोलेट किया गया है ताकि परिवार एवं मोहल्ले में संक्रमण न फैल सके। योग से निरोग कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षक आइसोलेशन में रह रहे लोगों को योग करवा रहे हैं। जबकि बीड़ी अस्पताल में डॉ. आशीष पटेल योग करवा रहे।