गहनों के साथ घर न ले गए हों संक्रमण: बुजुर्ग दंपती हुए संक्रमित, वह हॉस्पिटल में थे इधर चोरों ने संक्रमण से लैस घर से लाखों के गहने कर दिए पार

गहनों के साथ घर न ले गए हों संक्रमण: बुजुर्ग दंपती हुए संक्रमित, वह हॉस्पिटल में थे इधर चोरों ने संक्रमण से लैस घर से लाखों के गहने कर दिए पार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Elderly Parents Became Infected, He Was In The Hospital, Thieves Crossed Jewelry From The House Equipped With Infection

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

खुली पड़ी अलमारी, इसी में रखे थे गहने।

  • सिटी सेंटर के शारदा विहार में दिनदहाड़े हुई वारदात

सिटी सेंटर के शारदा विहार में एक संक्रमित दंपती के घर में दाखिल हुए चोर लाखों के गहने पार कर ले गए हैं। गुरुवार को दिन दहाड़े चोरी की वारदात हुई है। जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया दंपती एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। चोरी का पता गुरुवार शाम उस समय लगा जब संक्रमित का बेटा घर को सैनिटाइज कराने पहुंचा।

पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्पॉट पर बाहर से निरीक्षण कर लौट आई। अब डर है कि संक्रमण से लैस घर से चोर गहनों के साथ संक्रमण भी नहीं ले गए हो। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के शारदा विहार निवासी 48 वर्षीय राजेश (बदला हुआ नाम) यूपी जालौन में जॉब करते हैं। यहां उनके बुजुर्ग मां-पिता रहते हैं। दो दिन पहले बीमार होने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। उनके पॉजिटिव आने पर बेटा जालौन से आया और उनको पड़ाव स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

रात को अस्पताल में ठहरने के बाद जब बेटा राजेश गुरुवार शाम को अपने घर को सैनिटाइज कराने के लिए शारदा विहार पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा खुली पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्पॉट पर बाहर से ही निरीक्षण किया। सूने घर से चोर चेन, मंगलसूत्र, कान के बाले, अंगूठियां, आधा किलो चांदी, 30 हजार रुपए नकद सहित करीब 4 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं।

चोरों के संक्रमित होने की आशंका

पुलिस अफसरों ने बताया कि जिस घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है कि वहां से चंद घंटे पहले ही संक्रमित दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर में कई सामान को उन्होंने छुआ होगा तो वहां संक्रमण हो सकता है। क्योंकि कोरोना वायरस स्टील पर 6 से 7 घंटे तक ठहरता है। ऐसे में चोरी करने वालों के भी वायरस की चपेट में आने की आशंका है।

खबरें और भी हैं…



Source link