जलसंकट: कुएं तक पहुंचे लोग, निगम ने टैंकरों से बांटा पानी, शहर के अधिकांश क्षेत्रों में आज होगी पेयजल सप्लाई

जलसंकट: कुएं तक पहुंचे लोग, निगम ने टैंकरों से बांटा पानी, शहर के अधिकांश क्षेत्रों में आज होगी पेयजल सप्लाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • People Reach Wells, Corporation Distributes Water From Tankers, Drinking Water Will Be Supplied In Most Areas Of The City Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झीलोद्यान कुएं से पानी लाने के लिए इस तरह लोग पहुंचे। यहां से निगम ने टैंकर भरकर भी विभिन्न क्षेत्रों में बांटा।

  • नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन लगातार दो बार फूटने से लोगों को 3-4 दिनों से नहीं मिला पानी

नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन मंगलवार और बुधवार लगातार दो बार फूटने के कारण गुरुवार शहर में लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन सुधारने के बाद शहर में शाम को नर्मदा योजना से पानी आ गया। इससे टंकियों को भरा गया। शुक्रवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पाइप लाइन से नलों में पानी सप्लाई हो सकेगी।

गुरुवार सुबह से रात तक लोग पानी के लिए भटकते नजर आए। निगम द्वारा शहर में एक दिन के अंतराल से पानी सप्लाई किया जाता है। इस कारण शहर में कहीं तीन तो कहीं चार दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पाया। घरों में पानी नहीं होने के कारण लोग कोरोना कर्फ्यू के दौरान बर्तन लेकर कुएं और ट्यूबवेल पहुंचे।

वहीं निगम ने सुक्ता फिल्टर प्लांट से कुछ क्षेत्रों में पानी सप्लाई करने के साथ ही टैंकरों से भी पानी बांटा। इसके लिए एक टैंकर 12 हजार 500 लीटर क्षमता और पांच हजार लीटर क्षमता वाले पांच टैंकर किराए पर लिए। इसके साथ ही निगम के तीन टैंकरों से भी पानी सप्लाई किया। कुल 9 टैंकरों से शहर में 110 से अधिक ट्रिप पानी अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया।

सुक्ता फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने की तैयारी

बार-बार नर्मदा योजना की पाइप लाइन फूटने से शहर में जलसंकट बढ़ने पर गुरुवार दोपहर निगम आयुक्त हिमांशु भट्‌ट जल विभाग पहुंचे। यहां सुक्ता फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन बदलने और नए मोटर पंप लगाकर इस फिल्टर प्लांट को अपग्रेड करने पर अफसरों के साथ चर्चा की। इसके लिए निगम पहले ही टेंडर कर चुका है।

सात कंपनियों ने टेंडर फार्म जमा किए हैं। तकनीकी रूप से टेंडर फार्मों का परीक्षण किया जा रहा है। जल्दी ही तकनीकी जानकारी नगरीय प्रशासन विभाग को भेज दी जाएगी। इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर टेंडर में सफल कंपनी को निगम द्वारा कार्य आदेश देकर काम शुरू कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों में सुक्ता से पानी की हुई सप्लाय

शहर के माता चौक, वैकुंठ नगर, बाहेती कॉलोनी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों में सुक्ता फिल्टर प्लांट का पानी निगम ने सप्लाई किया। इससे इन क्षेत्रों लोगों को जलसंकट से राहत मिली। इसी तरह जिला अस्पताल में सुक्ता के साथ ही टैंकरों से निगम ने पानी पहुंचाया। जिससे पानी की समस्या से निजात मिली।

लाइन फूटने से हुई समस्या, सुक्ता को करेंगे अपग्रेड

लगातार दो दिन तक पाइप लाइन फूटने से समस्या हुई। जिन क्षेत्रों में अधिक समस्या थी, वहां टैंकरों से पानी सप्लाई किया। छह किराए के टैंकर भी लगाए गए हैं। सुक्ता को अपग्रेड करने का काम जल्दी शुरू हो इसके प्रयास कर रहे हैं।
हिमांशु भट्‌ट, आयुक्त, नगर निगम

खबरें और भी हैं…



Source link