निजी अस्पतालों में लगने लगी भीड़: बुखार-खांसी को सामान्य वायरल मान रहे लोग, जब बात बढ़ जाती है तब भागते हैं अस्पताल

निजी अस्पतालों में लगने लगी भीड़: बुखार-खांसी को सामान्य वायरल मान रहे लोग, जब बात बढ़ जाती है तब भागते हैं अस्पताल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले मेें कोरोना मरीजों की संख्या थमने का नहीं ले रही है। लोगों को खांसी-बुखार आ रहा है, लेकिन वे इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि वे कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं। वे उसे वायरल बुखार मान रहे हैं और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, जिससे निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। भीड़ लगने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

जिला प्रशासन बार-बार इस बात को कह रहा है, कि जिन लोगों को खांसी-बुखार या थोड़े भी कोरोना वायरस के लक्षण हैं। वे स्वयं को घर में क्वारैँटाइन कर लें तथा अगर उनके घर में जगह नहीं है तो, वे जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेेंटरों पर आ सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग क्वारैँटाइन होने की वजह से बीमारी को छिपा रहे हैं और निजी डॉक्टरों के यहां पहुंच रहे हैं।

भीड़ बढ़ने से फैल सकता है संक्रमण
जिला व पुलिस प्रशासन सड़कों पर ध्यान दे रहा हैं, लेकिन निजी अस्पतालों पर उसका ध्यान नहीं है। निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। शहर का स्टेशन रोड पर मौजूद गणेशी हॉस्पिटल हो या फिर अन्य हॉस्पिटल, सभी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बुखार-खांसी को वायरल मानकर इन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं और भीड़ के कारण संक्रमण फैला रहे हैं।

जिला अस्पताल में घटी भीड़
जिला अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में बेहद कमी आई है। डॉक्टरों से इस विषय में बात करने पर पता लगा कि ओपीडी में आने वाले मरीज निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि जिला अस्पताल में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। लोगों को भय है कि अगर वे अस्पताल गए तो कहीं उन्हें भी संक्रमण न लग जाए।

इस संबंध में जब शासकीय चिकित्सक डॉ. पदमेश उपाध्याय से बात की तो उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग कोविड से ग्रसित हैं। ऐसे में उन्हें जो दवाई आइसोलेशन सेंटरों में दी जा रही है, संभवत: निजी डॉक्टर भी दे रहे होंगे। अगर मरीज को थोड़ा भी आराम मिल जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link