- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Administration Tightens To Ensure Corona Curfew, Police Administration Officials Carry Out Flag March
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सड़कों पर पुलिस प्रशासन का काफिला निकला।
रतलाम में 10 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन का काफिला सड़कों पर निकला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के बाद बीते 24 घंटों में प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इसमें 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों समेत 200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है।
वहीं, दोपहर एडीएम जमुना भिड़े और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर होते हुए यह फ्लैग मार्च पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा है। अधिकारियों ने सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे लोगों को समझाइश देने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है, शहर में लॉकडाउन लागू किए गए 20 दिन गुजर चुके हैं। बावजूद कोरोना की रफ्तार है थमने का नाम ही नहीं ले रही।यहां प्रतिदिन 250 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इस वजह से अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में संक्रमण की रफ्तार नहीं थमता देख मुख्यमंत्री ने 10 मई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए थे।
पुलिस ने बीते 24 घंटों में जिले में 16 व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, बिना मास्क घूम रहे 67 लोगों को गिरफ्तार कर ओपन जेल भेजा गया है। 197 लोगों पर करना कर चुके उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।