भिंड और दतिया से ऑक्सीजन की कमी होगी दूर: दतिया में सोलह करोड़ की लागत से मेडिकल काॅलेज ऑक्सीजन के मामले में बनेगा आत्मनिर्भर, भिंड की क्षमता बढ़ेगी

भिंड और दतिया से ऑक्सीजन की कमी होगी दूर: दतिया में सोलह करोड़ की लागत से मेडिकल काॅलेज ऑक्सीजन के मामले में बनेगा आत्मनिर्भर, भिंड की क्षमता बढ़ेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Medical College Will Be Self sufficient In The Case Of Oxygen At A Cost Of Sixteen Crores In Datia, Bhind’s Capacity Will Increase

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड/ दतिया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण पर मौजूद गृह मंत्री मिश्रा व अन्य अधिकारी गण।

  • गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का लोकार्पण किया।

दतिया जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट 15 दिनों में शुरू होगा। यहां ऑक्सीजन प्लांट में 500 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन का निर्माण होगा। इस तरह प्रतिदिन 7 लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। इधर, भिंड के जिला चिकित्सालय में अब तक दो ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहे थे। शुक्रवार को एक नया प्लांट लगाए जाने का करार हुआ है।

प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को दतिया के जिला चिकित्सालय परिसर में 16 करोड़ 17 लाख की लागत से निर्मित 150 बेड के जनरल वार्ड, 40 बेड के प्राइवेट वार्ड भवन, एमआरआई एवं सिटी स्केन भवन के लोकार्पण किया। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट 15 दिन में स्थापित होकर ऑक्सीजन का निर्माण भी शुरू हो जाएंगा। इस प्लांट के द्वारा प्रति मिनट 500 लीटर के हिसाब से ऑक्सीजन का निर्माण होगा। यह प्लांट डीआरडीओ के तहत निर्मित किया जायेगा।

गृह मंत्री डाॅ. मिश्रा ने कहा कि इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज में भी 600 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का निर्माण करने वाला प्लांट एक माह के अंदर पूर्ण होकर ऑक्सीजन का निर्माण भी शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के क्षेत्र में दतिया आत्म निर्भर होगा और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। सिटी स्कैन की सुविधा भी शीघ्र मिलने लगेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर संजय कुमार, मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅ. राजेश गौर आदि उपस्थित थे।

ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने को लेकर टेवा कंपनी से करार के मौके पर राज्य मंत्री भदौरिया, कलेक्टर, एसपी व कंपनी के अधिकारी।

ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने को लेकर टेवा कंपनी से करार के मौके पर राज्य मंत्री भदौरिया, कलेक्टर, एसपी व कंपनी के अधिकारी।

भिंड में पचास बेड के लिए टेवा कंपनी लगाएगी प्लांट

इधर, भिंड के जिला अस्पताल में टेवा कंपनी के सहयोग से भिंड जिला अस्पताल में 50 ऑक्सीजन सिलेंडर की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही तैयार होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने शुक्रवार को टेवा कंपनी के सहयोग से भिंड जिला अस्पताल हेतु लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट हेतु निर्माण कर रही इंडस्ट्री नाइट्रॉक्स, को आवश्यक दस्तावेज सौंपे । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री भदौरिया ने सूर्या व आर आर कंपनियों का दौरा भी किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह , इंडस्ट्री प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में अब तक दो प्लांट लगाए जाने का काम शुरू हो चुका था। इन दोनों प्लांट से जिला चिकित्सालय में साढ़े आठ लाख लीटर प्रतिदिन ऑक्सीजन का निर्माण होना था। यह तीसरा प्लांट टेवा कंपनी द्वारा निर्मित किए जाने से ऑक्सीजन का निर्माण भरपूर होगा। मरीजों को अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link