मौसम की लुकाछिपी: 2 बजे तापमान 43 डिग्री , अचानक आसमान में छाए बादलों से गिरा तापमान

मौसम की लुकाछिपी: 2 बजे तापमान 43 डिग्री , अचानक आसमान में छाए बादलों से गिरा तापमान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना। इस साल अप्रैल माह मौसम में कई तब्दीली देखी गई। अब जाता अप्रैल माह में सूरज के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह तापमान बढ़ा था, इसके बाद अंतिम सप्ताह में दिन व रात का पारा बढ़ गया है। जबकि बीच के दो सप्ताह में बेमौसम बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालात यह है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान में 43 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं दोपहर ३ बजे के बाद अचानक बादल छा जाने से तापमान में ३ डिग्री की गिरावट आ गयी। सुबह से ही तापमान में बढ़त दर्ज की गयी जो दोपहर २ बजे ४२.९ डिग्री पर पहुँच गयी। ११ बजे से ही लू के थपेड़े चले। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। झुलसाने वाली गर्मी ने शहरवासियों को बेचैन कर दिया। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा से 12 बजे पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। इसके बाद पारा लगातार बढ़ता ही चला गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इन दिनों लू-पलट वाली हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। वहीं ३ बजे अचानक से आसमान में बादल छाने लगे। इससे तापमान गिरकर ४० डिग्री तक पहुँच गया । शाम तक आसमान में बदल छाए रहे जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में हलकी – फुलकी बारिश होने की संभावना है। लू से बचाव के लिए नागरिकों को सलाह बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों को धूप व गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को घर के अंदर हवादार, ठंडे स्थान पर रहने के लिए कहा गया है। यदि बाहर कार्य करना अति आवश्यक हो तो बाहरी गतिविधियां सुबह व शाम के समय में ही करें। इसी प्रकार अत्याधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां दिन के अधिकतम तापमान वाले घंटों में नहीं करने और सफेद व हल्के रंग के पतले वस्त्रों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसी प्रकार सिर को कसे कपड़े या टोपी से ढकने, जूते-चप्पल तथा नजर के काले चश्मे का प्रयोग करने, धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी लेने की भी सलाह दी गई है। अधिक से अधिक पेय पदार्थों, नॉन अल्कोहॉलिक जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषो को घर के अन्दर रखे।

खबरें और भी हैं…



Source link