शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे से खुश नहीं थे: पृथ्वी शॉ बोले- ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद निराश था; पिताजी ने कहा- नेचुरल गेम खेलें, करियर में अभी बहुत उतार-चढ़ाव आने हैं

शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे से खुश नहीं थे: पृथ्वी शॉ बोले- ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद निराश था; पिताजी ने कहा- नेचुरल गेम खेलें, करियर में अभी बहुत उतार-चढ़ाव आने हैं


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • IPL 2021 Update DC VS KKR Prithvi Shaw Said Was Disappointed After Poor Performance In Australia; Papa Said Play A Natural Game, There Are A Lot Of Ups And Downs In Your Career

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के 25 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। पृथ्वी शॉ ने 41 बॉल पर 82 और शिखर धवन ने 47 बॉल पर 46 रन की पारी खेली।

मैच के बाद पृथ्वी शॉ ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद निराश थे। लेकिन इस बुरे दौर में उनके पापा ने उनका पूरा साथ दिया। उनके पापा ने उन्हें नेचुरल गेम खेलने की सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शॉ को चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उनकी तकनीक को लेकर भी कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा।

शॉ ने कहा, मेरे पिताजी ने मेरा साथ दिया। उन्होंने मुझे अपना नेचुरल गेम खेलने की सलाह दी। पिताजी ने कहा कि करियर में अभी और उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। मैं केवल अपना गेम खेलूं। पिताजी के सलाह के बाद मैंने अपना टारगेट सेट कर कड़ी मेहनत की।’

शॉ ने कहा- शॉट खेलने के लिए खराब गेंद का इंतजार किया
शॉ ने आगे कहा कि इस पिच पर धीमी गति के गेंदबाजों को खेलना आसान नहीं था। मुझे खराब बॉल का इंतजार करना पड़ा। जब स्पिनर्स बॉलिंग कर रहे थे तो बॉल ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आ रहा था। इसलिए मैने स्टंप के बाहर आने वाली गेंद का इंतजार किया ताकि मैं खुलकर शॉट खेल सकूं।
शॉ ने शिवम मावी के गेंद पर 25 रन बनाए। शॉ ने कहा कि मावी के साथ मैं चार-पांच सालों से खेल रहा हूं। मुझे पता था कि वे मुझे कहां गेंद डालेंगे। ऐसे में मैं शॉट खेलने के लिए पहले से तैयार था

पृथ्वी शॉ ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई
पृथ्वी शॉ ने 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले दीपक हुड्डा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। ओवरऑल टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी के मामले में पृथ्वी शॉ 15वें नंबर पर हैं। इस मामले में लोकेश राहुल 14 बॉल पर फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं। साथ ही पृथ्वी शॉ की IPL में यह 8वीं फिफ्टी है।

खबरें और भी हैं…



Source link