सागर में गर्मी ने दिखाए तेवर: राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से 5 दिन में चढ़ा दिन का 4 डिग्री पारा, दोपहर में झुलसा रही सूरज की तपन

सागर में गर्मी ने दिखाए तेवर: राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से 5 दिन में चढ़ा दिन का 4 डिग्री पारा, दोपहर में झुलसा रही सूरज की तपन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 4 Degrees Of Mercury Rose In 5 Days Due To Hot Winds Coming From Rajasthan, Scorching Sun In Afternoon

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दोपहर के समय सागर में पड़ रही झुलसाने वाली धूप।

सागर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के असर से एकाएक अधिकतम तापमान में उछाल आया है। पिछले 5 दिनों में सागर के अधिकतम पारे में 4 डिग्री से अधिक का उछाल आया है। शुक्रवार सुबह से ही वातावरण में तपन रही। सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे लोगों को सूरज की तपन ने झुलसाया।

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और घरों में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार एकाएक तापमान बढ़ने का कारण गुजरात और राजस्थान की ओर से चली गर्म हवाएं हैं। सागर में सुबह 5.30 बजे से 11.30 बजे तक के पांच घंटों में तापमान में काफी इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि आगामी दो दिनों में आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में पांच वेदर सिस्टम बन गए हैं। इनके प्रभाव से शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं वर्तमान में राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

तापमान पर एक नजर…

दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 42.9 डिग्री 24.3 डिग्री
गुरुवार 42.8 डिग्री 26.0 डिग्री
बुधवार 42.4 डिग्री 25.8 डिग्री
मंगलवार 41.2 डिग्री 24.0 डिग्री
सोमवार 39.3 डिग्री 22.0 डिग्री
रविवार 38.7 डिग्री 21.7 डिग्री

खबरें और भी हैं…



Source link