Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बढ़ते कोरोना के कारण प्रदेश सरकार ने जेल में बंद कैदियों को 60 दिन पैरोल छोड़ने का निर्णय लिया था। इस पर इंदौर सेंट्रल जेल में बंद करीब 400 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। यहां सेंट्रल जेल में करीब 2701 कैदी हैं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में घोषणा की थी कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। इंदौर के सेंट्रल जेल में 1200 कैदियों की क्षमता है। इसके बावजूद जेल में 2701 कैदी हैं। इंदौर से करीब 400 कैदियों को 60 दिन की पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहता है तो 60 दिन बाद कैदी जेलों में आ जाएंगे।
प्रदेशभर की जेलों में बंद ऐसे करीब साढ़े चार हजार कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा।
12 कैदी हुए थे पॉजिटिव
कुछ महीनों पहले इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदी की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जले प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इनके संपर्क में रहने वाले कैदियों के सैंपल लिए गए थे। पॉजिटिव मरीजों को अलग बैरक में शिफ्ट किया गया था।