IPL 2021: पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के एक ओवर में 6 चौके जड़े (PIC: PTI)
अहमदाबाद. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 41 गेंद में 82 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सात विकेट से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने कहा कि वह रनों के बारे में नहीं सोचकर अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहे थे. पृथ्वी शॉ ने अपनी इस पारी के शिवम मावी (Shivam Mavi) के एक ओवर में 6 गेंदों पर चार चौके जड़े. शॉ ने कुल 11 चौके और तीन छक्के जड़े. पृथ्वी की इस पारी और शिखर धवन के साथ 132 रन की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 155 रन के आसान लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 21 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. पृथ्वी शॉ ने मैच के बाद कहा, ”मैं कुछ नहीं सोच रहा था. सिर्फ ढीली गेंदों का इंतजार कर रहा था. मुझे पता था कि शिवम ( मावी ) मुझे कहां गेंद डालेगा, क्योंकि हमने जूनियर स्तर पर चार पांच साल साथ में खेला है.” उन्होंने कहा, ”जब मुझे लगता है कि मैं फॉर्म में हूं तो मैं रनों के बारे में नहीं सोचता. मैं अपने बारे में भी नहीं सोचता, इरादा सिर्फ टीम को जिताने का होता है.”
मैच रैफरी मनु नय्यर ने मां के निधन के बाद IPL का बायो बबल छोड़ा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ ने कहा, ”मेरे पिता ने उस समय मेरी काफी हौसलाअफजाई की. उन्होंने कहा कि अपना नैसर्गिक खेल दिखाते रहो. मैने काफी मेहनत की और क्रिकेट में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं.”बता दें कि शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ का बखूबी साथ निभाते हुए 47 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की सहायता से 46 रन बनाए. पैट कमिंस ने 14वें ओवर में उन्हें आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. पैट कमिंस ने ही पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ( 16) को भी पवेलियन भेजा. इससे पहले आंद्रे रसेल के 27 गेंद में नाबाद 45 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने शीर्ष और मध्यक्रम की नाकामी से उबरकर छह विकेट पर 154 रन बनाए.
IPL 2021: क्विंटन डिकॉक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को करारा जवाब दिया, बोले- बायो बबल सुरक्षित इस जीत के बाद दिल्ली सात मैचों में 10 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स इतने ही मैचों में चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है.