MP में कोरोना LIVE: इंदौर को छोड़कर प्रदेश के तीनों बड़े शहरों में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए, छतरपुर SDM और दमोह के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की माैत

MP में कोरोना LIVE: इंदौर को छोड़कर प्रदेश के तीनों बड़े शहरों में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए, छतरपुर SDM और दमोह के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की माैत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Barring Indore, All Three Major Cities Of The State Became Healthier Than The Infected, Outperforming Chhatarpur SDM And Former BJP District President Of Damoh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्यप्रदेश8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। चार बड़े शहरों में संक्रमण की दर फिलहाल कम होती दिख रही है। इंदौर को छोड़ कर तीन शहरों भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में थोड़ी राहत है। यहां 24 घंटे में नए केस से ज्यादा स्वस्थ होकर लोग घर गए हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा यह अंतर 185 का रहा। छतरपुर एसडीएम संतोष चंदेल की मौत हो गई है। इन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ले जाया गया था। दमोह के पूर्व भाजपा जिलाध्याक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया।

इन 4 बड़े शहरों में 5302 नए केस और 4026 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 26 मरीजों की मौत हुई है। इंदौर सबसे ज्यादा 1811 नए संक्रमित मिले हैं और 1208 डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद भाेपाल में 1735, ग्वालियर में 980 और जबलपुर में 776 नए केस आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा जबलपुर में 8 मौतें दर्ज की गई हैं।

भोपाल: बताईं 5 मौतें, कोविड प्रोटोकॉल से 139 शवों के अंतिम संस्कार

भोपाल में मौतों की संख्या पर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक दो श्मशान घाट और एक कब्रिस्तान में 195 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें से 139 का कोविड प्राेटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 5 मौतें कोविड से दर्ज की गईं।

राजधानी में 24 घंटे में 1735 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इससे ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या दर्ज की गई। यहां 1 हजार 921 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं।

इंदौर: एक्टिव केस घटे, रेमडेसिवर इंजेक्शन की चोरी जारी

इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रुक नहीं रही है। चार मेल रर्स को गिरफ्तार किया गया है, जो होम आइसोलेट मरीजों का इलाज करते थे। यह मरीज के परिजन से रेमडेसिविर इंजेक्शन बुलाते थे। इसे चुराकर 25 से 40 हजार रुपए में बेच देते थे। अब 30 इंजेक्शन चोरी की बात चारों ने स्वीकार की है।

यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1811 नए संक्रमित आए हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। 6 मरीजों ने दम तोड़ा है। इंदौर मे लगातार एक्टिव केस कम होते जा रहे हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 12 हजार 278 हैं। एक दिन पहलेे यह संख्या 12 हजार 608 थी।

जबलपुर: छह दिन में एक्टिव केस में 698 की कमी, रिकवरी रेट में 4 % का सुधार

यहां पिछले 24 घंटे में 3196 सैंपल की जांच में 776 संक्रमित आए हैं। 8 की मौत हुई है। 826 लोग कोरोना से ठीक हुए। पिछले 6 दिनों में 4738 संक्रमित मिले हैं। वहीं, कोरोना को हराने वालों की संख्या 5435 पहुंच गई। एक्टिव केस 6771 तक पहुंच गई थी। वर्तमान में यह 6073 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस में 698 की कमी आई है। रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से नीचे था। वहीं 29 अप्रैल को रिकवरी रेट 84 प्रतिशत पार कर गया।

ग्वालियर: सरकारी रिकॉर्ड में 7 की मौत, कोविड अस्पतालों में 38 की जान गई
ग्वालियर में कोविड अस्पतालों में 38 की मौत हुई है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 7 मौतें ही दर्ज की गई है। 38 में से 30 ग्वालियर जिले के थे। यहां 980 नए संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि उससे ज्यादा 1071 स्वस्थ होकर घर गए। अब तक संक्रमितों की संख्या 40 हजार से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं…



Source link