MP में 12,400 नए केस, 97 मौतें: पहली बार चार महानगरों में नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य हुए कोरोना मरीज, जान गंवाने वालों की संख्या में कमी नहीं

MP में 12,400 नए केस, 97 मौतें: पहली बार चार महानगरों में नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य हुए कोरोना मरीज, जान गंवाने वालों की संख्या में कमी नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) Coronavirus Cases District Wise Update; Indore Bhopal News | Records 12400 Lakh New Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को 12,400 कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 97 मरीजों की मौत हुई। इसी बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश के चारों महानगरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में एक दिन में पहली बार नए संक्रमितों से ज्यादा कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 63 हजार 327 हो गई है। जबकि 4 लाख 66 हजार 915 लाेग कोरोना को हरा चुके हैं।
प्रदेश में मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। पिछले 15 दिन में कोरोना से 1,251 मौतें हो चुकी है। लेकिन वास्तविक आंकड़ें कई गुना ज्यादा है। श्मशान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत केवल भोपाल में ही पिछले 15 दिनों में 12,389 शवों अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्स विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 7,262 मरीज आईसीयू बेड पर हैं।
खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी कोरोना पॉजिटिव
खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी पॉज़िटिव पाई गई है। वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं। खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एसके सरल भी पॉज़िटिव पाए गए हैं। इससे पहले नरसिंहपुर और निमाड़ी कलेक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
भेल में 400 संक्रमित
भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में 400 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसको लेकर बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर वस्तुस्थिति से अवगत करााया है। विधायक गौर ने भेल कारखाने को तत्काल बंद करने की मांग की है।
विधायक ने कहा है कि भेल में अब तक 20 अधिकारियों व कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले कलेक्टर को पत्र लिखकर कारखाने को कुछ दिनों के लिए बंद करने को कहा था, लेकिन अब उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होने कहा है कि भेल के अधिकारियों व कर्मचारियों का परिवार भी संक्रमित हो रहा है। इसके चलत स्थिति खराब होती जा रही है।
टाटा संस एमपी को उपलब्ध कराएगा ऑक्सीजन कंसट्रेटर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन से फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि चंद्रशेखरन ने मध्य प्रदेश को ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध कराने की सहमति दी है। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने में भी सहयोग करने की बात कही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश को सीटी स्कैन मशीनें भी टाटा की तरफ से उपलब्ध कराई जाएंगी।

चार महानगरों की स्थिति
जिला नए संक्रमित स्वस्थ्य हुए

इदंौर 1811 2135
भोपाल 1713 1921
ग्वालियर 980 1071
जबलपुर 776 826
100 से कम संक्रमित मिले, स्वस्थ्य हुए ज्यादा
अलीराजपुर 61 157
अशोकनगर 71 141
मंदासौर 74 118
मंडला 92 182
………………………………………………….
प्रदेश 12,400 13,584
……………………………………………………..

खबरें और भी हैं…



Source link