Rohit Sardana के निधन की खबर सुनकर दुख में Harbhajan Singh, कह दी ये बात

Rohit Sardana के निधन की खबर सुनकर दुख में Harbhajan Singh, कह दी ये बात


नई दिल्ली: जाने-माने न्यूज एंकर रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का शुक्रवार को कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया. Zee News के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए उनके असामयिक निधन की जानकारी लोगों को दी. रोहित सरदाना के निधन पर भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है. 

आज सुबह हुआ निधन

रोहित सरदाना का निधन आज सुबह हुआ था. सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने रोहित के निधन की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में लिखा, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी. ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा, ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफी है… ॐ शान्ति.’ 

 

हरभजन ने भी जताया दुख

रोहित सरदाना के निधन पर भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी दुख जाहिर किया है. हरभजन ने एक ट्वीट में लिखा, ‘रोहित सरदाना जी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. परिवार के प्रति मेरी संवेदना. हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित के निधन पर दुख जताया है. 

 

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने लिखा, ‘रोहित बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए. भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा. रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है. उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति.’

 

लंबे समय तक Zee News में किया था काम

रोहित सरदाना (Rohit Sardana) लंबे समय तक Zee News में एंकर रहे थे. साल 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार (Ganesh Shankar Vidyarthi Award) से नवाजा गया था.





Source link