अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी: बिलौनिया के आगे झाड़ियों में मिली महिला की लाश , शव की नहीं हो पायी शिनाख्त

अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी: बिलौनिया के आगे झाड़ियों में मिली महिला की लाश , शव की नहीं हो पायी शिनाख्त


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना। कैंट थाना अंतर्गत बिलौनिया के आगे एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गयी। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। महिला की लाश एक ढाबे के पीछे झाड़ियों में मिली है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास बिलौनिया के आगे वंदना ढाबे के पीछे झाड़ियों में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। लगभग 45 वर्षीय एक महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी हुई थी। महिला के एक पैर में चप्पल थी और दूसर पैर की चप्पल कुछ दूर पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पता करने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। शुरूआती तौर पर यह लग रहा है की महिला गुना की निवासी नहीं है। कहीं बाहर की यह महिला है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने बताया की महिला के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। सबसे पहले महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। महिला के पास से किसी प्रकार का कोई आईडी कार्ड , पर्स या मोबाइल नहीं मिला है। वहीं महिला के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे हैं की महिला शायद ढाबे के पीछे शौच के लिए गयी होगी जहाँ किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गयी।

खबरें और भी हैं…



Source link