अब लाठी से समझाइश: रतलाम शहर और जावरा में बेवजह घूमने वालों पर चली पुलिस और प्रशासन की लाठी , पुलिस और प्रशासन सख्ती ने लागू करवाया कोरोना कर्फ्यू

अब लाठी से समझाइश: रतलाम शहर और जावरा में बेवजह घूमने वालों पर चली पुलिस और प्रशासन की लाठी , पुलिस और प्रशासन सख्ती ने लागू करवाया कोरोना कर्फ्यू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Police And Administration Lathi, Police And Administration Strictly Enforced Corona Curfew On Ratlam City And Javra

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने भांजी लाठियां

  • कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया तो अब मिलेगी लाठी
  • बेवजह बाहर निकलने वालो को मिले पुलिस के डंडे और लगानी पड़ी उठक बैठक

कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए अब पुलिस और प्रशासन ने लापरवाह लोगों पर लाठियां भांजना भी शुरू कर दिया है। रतलाम जिले में 21 दिन से जारी कोरोना कर्फ्यू के बावजूद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं थम पा रही है। लेकिन लापरवाह लोग हैं कि घर से बाहर निकलने से बाज ही नहीं आ रहे हैं । कोरोना कर्फ्यू को हल्के में लेने वालों को आज पुलिस और प्रशासन के सख्त रवैये का सामना करना पड़ा है। रतलाम शहर के साथ ही जावरा में भी आज पुलिस व प्रशासन के डंडे लापरवाह लोगों पर बरसे हैं । रतलाम शहर में एसडीएम अभिषेक गहलोत ने कमान संभालते हुए बाजार क्षेत्र में बेवजह घूम रहे लोगों को सख्त लहजे में समझाइश दी । वहीं सैर सपाटा करने निकले लोगों को डंडे भी लगवाए है । जावरा शहर में भी सिटी थाना प्रभारी वी डी जोशी ने लापरवाही करने वाले लोगों को डंडे से समझाइश दी है। वही बेवजह निकले युवाओ से उठक बैठक लगवाकर सजा दी गई ।

गौरतलब है कि रतलाम जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जहां प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। वही प्रतिदिन 4 से 5 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हो रही है। बिगड़ते हालातों के बीच पुलिस और प्रशासन कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए अब सड़कों पर उतरे है। जिसमें रतलाम शहर सहित जावरा में भी पुलिस और प्रशासन की सख्ती देखने को मिली है।

बहरहाल पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा कोरोना कर्फ्यू के सख्ती से पालन करवाए जाने को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे ।जिसके बाद अब इन निर्देशों पर अमल भी होना शुरु हो चुका है।

खबरें और भी हैं…



Source link