आक्सीजन पर तकरार: सहकारिता मंत्री भदौरिया का दावा-कमलनाथ ने नहीं प्रदेश सरकार ने जिले में पहुंचाएं है आक्सीजन सिलेंडर, कांग्रेस बोली- झूठ बोल रहे है मंत्री जी!

आक्सीजन पर तकरार: सहकारिता मंत्री भदौरिया का दावा-कमलनाथ ने नहीं प्रदेश सरकार ने जिले में पहुंचाएं है आक्सीजन सिलेंडर, कांग्रेस बोली- झूठ बोल रहे है मंत्री जी!


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Cooperative Minister Bhadoria’s Claim Not Kamal Nath, The State Government Has Brought Oxygen Cylinders In The District, Congress Bid The Minister Is Lying!

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टे्रट परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया

  • कांग्रेसियों ने किया दावा, नाथ ने जिले में अब तक भेजी है 111 टन आक्सीजन
  • प्रभारी मंत्री बोले- प्रदेश सरकार ने ही जिले में भेजे है आक्सीजन टेंकर

कोरोना संक्रमण काल में भी छिंदवाड़ा में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है, जिसको लेकर शनिवार को प्रदेश के केबिनेट मंत्री और स्थानीय कांग्रेस नेताओं में जमकर आरोप प्रत्यारोप हुए। दरअसल प्रदेश के सहकारिता और जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया शनिवार को छिंदवाड़ा में कोरोना महामारी को लेकर समीक्षा बैठक करने आए हुए थे जहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने एक सवाल के जबाव में पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए यह आरोप लगा दिया कि छिंदवाड़ा में प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार आक्सीजन टेंकरों की सप्लाई की जा रही है, यदि ऐसे समय में कोई श्रेय ले रहा है तो गलत है, छिंदवाड़ा में उन्होंने एक भी टेंकर नहीं भेजे है, प्रभारी मंत्री ने सीधे सीधे पूर्व सीएम पर निशाना साधा जिसके बाद कांग्रेस के दो विधायकों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी आनन फानन में एक प्रेस कांफ्रेस की और प्रभारी मंत्री के दावे को झूठा करार दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मंत्री के बयान को बताया झूठा
प्रेस कांफ्रेंस मेें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके और पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके के साथ प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी झूठ बोल रहे है, जिले में पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा आक्सीजन के टेंकर भेजे जा रहे है, जिससे यहां आक्सीजन की कमी नहीं हो रही है, ओक्टे ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार के पास भरपूर आक्सीजन है तो दूसरे जिलों में क्यों आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के द्वारा जिले में कुल 111 टन आक्सीजन उपलब्ध कराने की बात कही है।
दिन भर सोशल मीडिया में छाया रहा मामला
प्रभारी मंत्री के बयान और कांग्रेस नेताओं के दावों के बीच आज शुरू हुए आरोप प्रत्यारोप का मामला दिन भर सोशल मीडिया में भी छाया रहा जहां कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपने अपने दावे और वीडियों डालकर श्रेय लेने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं…



Source link