- Hindi News
- Local
- Mp
- Containment Zone Made Up Of 22 Areas Including Lala Ram Nagar, Nehru Nagar, Laxmi Nagar
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में ज्यादा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया के रूप में घोषित किया है। ऐसे 22 शहरी इलाके अभी चिन्हित किए गए हैं। इन कंटेनमेंट क्षेत्र की अवधि 7 दिन तक रहेगी। यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहेगी। इसके अलावा घर-घर सैंपलिंग का कार्य भी किया जाएगा।
दरअसल, कुल 33 वार्डों में लगातार केस मिल रहे हैं। वहां प्रशासन की नजर है। पहले चरण में 15 कॉलोनी में सख्ती गई थी। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने अब 22 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
गांव में भी स्थिति खराब
कोरोना की दूसरी लहर से अभी तक ग्रामीण इलाके बचे हुए थे लेकिन अब एमपी में ग्रामीण इलाके भी कोरोना की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। बता दें कि इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 2100 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
200 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में फैला संक्रमण
इंदौर जिले में 312 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज महू विकासखंड में 1149, सांवेर विकासखंड में 576 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
लापरवाही से बिगड़े हालात
माना जा रहा है कि गांवों में लोग कोरोना से बीमार पड़े और वहीं पर इलाज कराते रहे। उन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं कराया और इसका खामियाजा उन्हें जान देकर चुकाना पड़ा। इससे कोरोना का संक्रमण भी फैल गया। बीते दिनों सरकार ने कृषि उपज की खरीदारी की थी। माना जा रहा है कि उसी दौरान कोरोना संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल गया।
30 अप्रैल की कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1832 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10475 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 7284 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 8563 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ों की कुल संख्या 112672 हो गई है। 8मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस 11992 हैं।