एमवाई के चौथी और पांचवी मंजिल पर कोविड वार्ड: दो दिनों में 100 बिस्तर की होगी व्यवस्था; आईसीयू 20, एसडीयू के 40, आक्सीजन के 40 बेड पर भर्ती होंगे कोविड मरीज

एमवाई के चौथी और पांचवी मंजिल पर कोविड वार्ड: दो दिनों में 100 बिस्तर की होगी व्यवस्था; आईसीयू 20, एसडीयू के 40, आक्सीजन के 40 बेड पर भर्ती होंगे कोविड मरीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Efforts To Build 100 Beds In Two Days, ICU 20, 40 SDU, 40 Beds Of Oxygen Will Be Arranged

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एमवाय अस्पताल में निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट।

  • नेहरू अस्पताल में 20 बिस्तर संक्रमित बच्चों के लिए आरक्षित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शनिवार को चाचा नेहरू अस्पताल और एमवाय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कुछ वार्ड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मंत्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल में 100 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए और चाचा नेहरू अस्पताल में 20 बिस्तर संक्रमित बच्चों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए। एमवाय में 20 बेड आईसीयू, 40-40 बेड ऑक्सीजन और एचडीयू के लिए आरक्षित रहेंगेे।

एमवाय अस्पताल को कोविड अस्पताल की श्रेणी में शामिल करने पर बेरुखी दिखा रहे प्रबंधन को लेकर मंत्री सिलावट से बात की गई, तो उनका कहना था कि किसी भी कार्य को करना है कुछ परेशानियां आती हैं, इसलिए इस कार्य में विलंब होता है। लेकिन सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों को सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्दी दोनो ही अस्पतालों में कोरोना संबंधी इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद शंकर लालवानी का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर दो दिनों के अंदर कोई सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। दो दिनों में नान कोविड व कोविड हॉस्पिटल को अलग-अलग कर इसे सुरक्षित रूप से संचालित किया जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा, सोमवार- मंगलवार से यहां कोरोना मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा, जिसमे आईसीयू के 20 बेड, एसडीयू के 40, आक्सीजन के 40 रखे जाएंगे ।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने चौथी व पांचवीं मंजिल पर कोविड-19 सेंटर की मांग की थी। लेकिन अब जाकर शासन प्रशासन ने सुध लेते हुए। एमवाय को कोविड केयर सेंटर में तब्दील करने की कवायद शुरू की है।

खबरें और भी हैं…



Source link