Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- विधायक निधि के एक करोड़ में से अभी 22 लाख रुपए किए जाएंगे खर्च
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना मरीजाें की जान बचाने के लिए संसाधनाें की कमी हुई। अब चारों विधायकों से मिले 25-25 लाख (एक करोड़) की विधायक निधि दी है। अभी स्वास्थ्य विभाग इसमें से 20 लाख रुपए के 36 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 12 लाख रुपए से पीपीई किट, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर, एन 95 मास्क खरीदेगा। सीएमएचओ डाॅ. दिनेश काैशल ने बताया कि चाराें विधायकाें से मिली राशि में से खरीदी की जा रही है। शेष राशि आगामी आवश्यकता के अनुसार उपयाेग के लिए हमारे पास रहेगी। आगामी जाे भी वस्तु खरीदेंगे कलेक्टर और विधायकाें से भी इस संबंध में संज्ञान में लाया जाएगा। यह जाे राशि स्वीकृत हुई है वाे वर्ष 2021-22 के लिए की गई है।
विधायक बोले जानकारी है
विधायक डाॅ.सीतासरन शर्मा ने बताया हम ताे राशि दे सकते हैं। यह डाॅक्टराें काे तय करना है उन्हें पता है कि किस चीज की आवश्यकता है। साेहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ने बताया सभी बात हमारे नाॅलेज में है। स्वास्थ्य विभाग भी प्रयास कर रहा है। अस्पताल में सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।