गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा PPE किट पहनकर मिले मरीजों से: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा- इस समय राजनीति न करें, सेवा का मौका है जनता की सेवा करें

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा PPE किट पहनकर मिले मरीजों से: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा- इस समय राजनीति न करें, सेवा का मौका है जनता की सेवा करें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Datiya
  • Targeting The Congress, The Home Minister Of The State Said Do Not Do Politics At This Time, There Is An Opportunity To Serve, Serve The People.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया6 घंटे पहले

काेविड मरीज से बातचीत करते गृह मंत्री डॉ मिश्रा।

  • एक सप्ताह में दूसरी बार गृह मंत्री डॉ मिश्रा कोविड मरीजों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

इस समय राजनीति न करें। सेवा का मौका आया है। जनता की सेवा करें। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उस समय कही जब वो कोविड मरीजों से मिलकर वापस आए। उन्होंने PPE किट को हटाते हुए कहा कि देश में विपदा का समय चल रहा है। ऐसे सभी को मिलकर देश वासियों की सेवा करनी चाहिए।

उन्हाेंने प्रदेश में कोविड बढ़ते मरीजों पर ब्रेक लगने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेशभर मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है। 13 हजार से अधिक लोग भर्ती हुए है। 14 हजार से अधिक ठीक हुए है। उन्होंने बताया कि भर्ती और रिकवरी मरीजों में करीब पांच सौ का अंतर आ रहा है। इससे पहले वे मरीजों के पास PPE किट पहनकर पहुंचे और मरीजों का नाम, पता पूछा और उपचार के दौरान कोई असुविधा होने के बारे में बातचीत की।

मरीजों ने अपनी-अपनी बात गृह मंत्री डाॅ मिश्रा को बताई। डॉ मिश्रा ने मेडिकल अफसरों को बारी-बारी से समस्या सुनकर तत्काल हल करने का फरमान भी सुनाया। उल्लेखनीय है कि यह दूसरा मौका जब गृह मंत्री डाॅ मिश्रा एक सप्ताह में कोविड मरीजों से मिलने कोविड वार्ड में पीपीई किट पहनकर पहुंचे।

पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर उठाए थे सवाल

उल्लेखनीय है कि बीते रोज लहार से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार को कोविड महामारी में लोगों की मौत पर घेरा था। उन्होंने मीडिया के समक्ष सवाल खड़े किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में घोषणावीर सीएम कहा था। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छाती पीट पीट कर हर युवा को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का दावा कर रहे थे। यह दावे की पोल खुल गई। पूरे प्रदेश में यही हाल है। झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है। इन्हीं सवालों के गृह मंत्री डाॅ मिश्रा ने सीधे और सटीक शब्दों में जवाब दिया।

कोविड वार्ड में बिना मास्क के बैठे मरीज से गृह मंत्री ने कहा कि मास्क लगाओ।

खबरें और भी हैं…



Source link