पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान: सिंह बोले- रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है बीमारियों का खतरा कम होता है

पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान: सिंह बोले- रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है बीमारियों का खतरा कम होता है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कलेक्टर-एसपी सहित 12 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस, एसपी मनोज सिंह सहित 12 अन्य पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कलेक्टर ने कहा कि रक्त की जरूरत गर्भवती महिलाओं, किसी घायल व्यक्ति,एक्सीडेंट व सर्जरी के दौरान हो सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया दान तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है। वहीं रक्तदान करने से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ होता है।

इसी क्रम में एसपी मनोज सिंह ने कहा कि आमतौर पर लोगों की एक गलत धारणा सी बन गई हैं कि रक्त का दान करने से शरीर में ब्लड की कमी हो जाती हैं। जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है पर ऐसा नहीं है कमजोरी आती हैं पर क्षण भर के लिए और कुछ ही घंटों में दूर भी हो जाती है। अगर सही समय पर रक्तदान करते रहो, तो शरीर में कभी भी बीमारियां नहीं पनपेंगी। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अजीत मिश्रा ने भी रक्तदान को लेकर अपने विचार प्रकट किए। वहीं शिविर में डीएसपी हेडक्वॉर्टर मोतीलाल कुशवाहा ने भी ब्लड डोनेट किया।

खबरें और भी हैं…



Source link