- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- RCB Vs PBKS 26th IPL Match Photos Update; Virat Kohli Chris Gayle Harpreet Brar Maxwell Photos; Royal Challengers Bangalore Vs Punjab Kings Latest Photos Gallery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब किंग्स ने IPL 2021 सीजन के अपने 7 मैच में तीसरी जीत दर्ज की। उसने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोमांचक तरीके से 34 रन से हराया। 180 रन के टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु टीम मैच जीतती हुई लग रही थी। एक समय टीम का स्कोर 10 ओवर में 62 रन पर 1 ही विकेट था। कप्तान विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर थे। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
यहां से हरप्रीत बरार ने लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लेकर मैच पलट दिया। उन्होंने पारी के 11वें ओवर में विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में एबी डिविलियर्स को भी पवेलियन भेजकर जीत की राह आसान कर दी। तीनों विकेट जल्दी गिरने पर स्टैंड में बैठी टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा भी खुशी से झूम उठीं। उनके चेहरे पर यह खुशी मैच जीतने तक बरकरार रही।
पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा मैच देखने पहुंचीं। स्टैंड से सेल्फी लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन का स्कोर बनाया। क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 45 बॉल पर 80 रन जोड़े।
क्रिस गेल ने 24 बॉल पर 46 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके जड़े।
राहुल ने 57 बॉल पर 91 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जड़े।
शाहरुख खान खाता भी नहीं खोल सके। युजवेंद्र चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
आखिर में हरप्रीत बरार ने 17 बॉल पर 25 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के जड़े।
मैच के दौरान स्टैंड से बॉल उठाकर लाते हुए बेंगलुरु टीम के काइल जेमिसन।
बेंगलुरु टीम के ओपनर देवदत्त पडिक्कल 7 रन ही बना सके। उन्हें मेरिडिथ ने बोल्ड किया।
बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 34 बॉल पर सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।
रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े।
हरप्रीत बरार ने विराट कोहली के बाद लगातार दूसरी बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया।
हरप्रीत के विकेट के बाद स्टैंड में बैठी टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा खुशी में खड़ी हो गईं।
आखिर में हर्षल पटेल ने 13 बॉल पर 31 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के जड़े।
पंजाब के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह बॉल को पकड़ने के लिए हवा में डाइव लगाते हुए।
स्टैंड में व्हाइट टी-शर्ट में पंजाब टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा।