भोपाल में आपसी झगड़े में युवक की हत्या: मां-बेटी ने परिवार वालों के साथ मिलकर सिर पर पत्थर पटक; सीने, पेट और गले में चाकू से कई वार भी किए

भोपाल में आपसी झगड़े में युवक की हत्या: मां-बेटी ने परिवार वालों के साथ मिलकर सिर पर पत्थर पटक; सीने, पेट और गले में चाकू से कई वार भी किए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Breaking Angry So Much Woman, Along With Family Members, Stoned And Killed A 22 year old Man On His Head; Chest, Stomach And Throat Are Also Stabbed Several Times

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महिला ने परिजनों के साथ मिलकर 22 साल के युवक की हत्या कर दी।

  • पुलिस ने मां-बेटी समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या की गई। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों मां-बेटी हैं। आरोपी महिला ने युवक के सिर पर पत्थर पटक दिया। यही नहीं, उसके सीने, पेट और गले पर चाकू से वार भी किए। हत्या के पहले युवक से जमकर पिटाई की। पुलिस ने 24 घंटे में महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हबीबगंज मल्टी में रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वह शुक्रवार रात छोटे भाई तौसिफ (22) के साथ परिचित के यहां दावत खाने गया था। रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। 12 नंबर आंगनवाडी के सामने मल्टी व उसके आसपास रहने वाले सावन धारू, रोहित वरदेल, राजा वरदेल, शुभम गिरि, आकाश उर्फ चीनू, सुदा उर्फ विजय ढाकसे ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने बाइक से उतारते हुए तौसिफ पर हमला कर दिया।

रोहित वरदेल ने सुअर पकडने वाले फंदे से तौसिफ का गला फंसाकर गिरा दिया। राजा नाम के लड़के ने बके से तौसिफ के सिर में पीछे तरफ मारा। भाई वहीं पर गिर गया, तो सावन धारू उर्फ सागर ने तौसिफ के पेट, सीने व गले में चाकू मारा। उनके साथी शुभम गिरि गोस्वामी, चीनू उर्फ आकाश और विकास ढाकसे ने तौसिफ लात और मुक्कों से मारा।

इस दौरान सुधा गोस्वामी ने पत्थर उठाकर तौसिफ के सिर पर पटक दिया। सुधा की मां शीला बोली- इसे जान से मार दो। खत्म कर दो। आसिफ ने कहा- वह आरोपियों को जानता था।

सुधा के भाई का तौसिफ से विवाद था

आसिफ ने बताया कि सुधा के भाई व सावन धारू से कुछ दिन पहले तौसिफ का विवाद हुआ था। उनके बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। राजीनामा हो जाने से किसी ने भी रिपोर्ट नहीं की थी। इसी बात को लेकर इन्होंने भाई तौसिफ को मारा है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • सावन धारू उर्फ सागर (21) निवासी मल्टी इंद्रर नगर
  • रोहित वरदेल (24) निवासी गुलाब नगर, शाहपुरा
  • राजा उर्फ बवंडर वरदेल (21) निवासी सदर
  • शुभम गिरि गोस्वामी (19) निवासी इंद्रा नगर मल्टी
  • विजय ढाकसे (20) निवासी इंद्रा नगर मल्टी
  • आकाश उर्फ चीनू वरदेल (20) निवासी गुलाब नगर, शाहपुरा
  • सुधा गोस्वामी (30) निवासी इंद्रा नगर
  • शीला बाई (50) निवासी इंद्रा नगर

खबरें और भी हैं…



Source link