मौत के आंकड़ों में गड़बड़ी: शिक्षा विभाग ने कहा- सालभर में कोरोना से 441 मौत, पोर्टल बता रहा अप्रैल में ही 419

मौत के आंकड़ों में गड़बड़ी: शिक्षा विभाग ने कहा- सालभर में कोरोना से 441 मौत, पोर्टल बता रहा अप्रैल में ही 419


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Education Department Said 441 Deaths Due To Corona In A Year, Portal Is Telling 419 In April Itself

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा कोरोना से मौत हुई है (फाइल फोटो)।

स्कूल शिक्षा विभाग विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमण से एक साल में 441 मौत हुई है। इसके अलावा 234 अन्य मौत बीमारियों व दुर्घटनाओं से हुई है। विभाग ने यह भी कहा कि जिनकी कोरोना के कारण मौत हुई है, वे कोरोना की ड्यूटी में नहीं थे। इधर, विभाग का ही विमर्श पोर्टल बता रहा है कि 2934 संक्रमित हुए हैं और 786 मौत हुई है। पोर्टल के अनुसार अप्रैल में ही कोरोना से 419 मौत हुई है।

इसके अलावा अप्रैल में ही 133 मौतें और हुई हैं, लेकिन पोर्टल पर इसकी वजह नहीं लिखी गई है। इस बीच जिस छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा कोरोना से मौत हुई है, वहां आंकड़ा 22 मार्च 2021 से 28 अप्रैल 2021 तक 87 हो गया है। भास्कर के पास छिंदवाड़ा में मरने वालों की पूरी सूची है। इसी के साथ विमर्श पोर्टल का ताजा स्क्रीन शॉट भी है। इसके अलावा जिलेवार संक्रमित व निधन की जानकारी भी सूची अनुसार है।

उज्जैन में कलेक्टर ने शुक्रवार को निकाला कोरोना योद्धा का आदेश, विभाग कह रहा पहले से शामिल : उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश निकाला कि कोविड-19 में उनकी सक्रिय भूमिका और एक्सपोजर को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, लिपिकीय अमले, प्राचार्य, शिक्षक के साथ संविदा कर्मी व भृत्यों को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना का पात्र माना जाएगा। जबकि विभाग कह रहा है कि उन्हें पहले से ही इस योजना में शामिल किया गया है। कोरोना योद्धा योजना के पात्र कर्मियों में शिक्षा विभाग भी शामिल है। जो कोरोना की ड्यूटी में हैं, उनकी यदि मृत्यु होती है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विमर्श पोर्टल
– संक्रमित व इलाजरत 2934 व मौतें 786, सर्वाधिक 708 शिक्षकों का हुआ निधन
– एक से 30 अप्रैल 2021 तक : 419 मौतें कोरोना से, 133 निधन के कारण अज्ञात।
– मार्च 2021 में : 14 मौतें कोरोना से, 36 निधन अन्य कारणों से।
– पिछले साल : कोरोना से 36 और दूसरे कारणों से 75 मौतें।
( आंकड़े 29 अप्रैल तक के)
शिक्षकों समेत जो भी कर्मचारी, अधिकारी कोरोना ड्यूटी कर रहे हैं वे सभी कोरोना वारीयर्स हैं
भोपाल।
स्कूल शिक्षा विभाग के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ समेत अन्य विभागों के कर्मचारी जो कोरोना संबंधी ड्यूटी कर रहे हैं वे मुख्यमंत्री कोरोना योद्धा में शामिल माने जाएंगे। सामान्य प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि पिछले साल भी इस बारे में आदेश निकला था। अभी भी आदेश जारी किया गया है। यह 2 महीने की समय अवधि के लिए रहेगा। पिछले साल भी इस बारे में आदेश जारी किया गया था। कोरोना संबंधी किट वितरण, सर्वे, सेंपलिंग, अस्पतालों में, कंट्रोल रूम में जहां भी जिनकी ड्यूटी लगी है वे सभी कोरोना योद्धा योजना में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link