- Hindi News
- Local
- Mp
- As Much As We Know About Losing The Stake, 600 Beds Of The Second Phase Were Ready, CM Also Discussed With The Patients
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 घंटे पहले
सेंटर में मरीज गाने की धुन पर नाचते रहे।
- 600 से बढ़कर 1200 हुई बिस्तरों की संख्या, अब 100 ऑक्सीजन बेड भी उपलब्ध हो सकेंगे
इंदौर का राधा स्वामी सत्संग व्यास कोविड केयर सेंटर। नाचते मस्ती में झूमते कोरोना मरीजों ने साबित कर दिया कि वे ही सिकंदर हैं। उनकी खुशी में झूमती तस्वीरें उन सभी कोविड पेशेंट्स के लिए प्रेरणा हैं, जो मायूस हो गए हैं। यह तस्वीरें बताती हैं कि कोरोना को हराना है तो हमें आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाकर रखना हागा। यहां पर भर्ती मरीजों से सीएम ने भी संवाद किया। उन्होंने सबका मनोबल बढ़ाया। लोग बोले कि यही जज्बा है, जो हर जंग में इंदौर को जिताता है।
राधा स्वामी सत्संग ब्यास पर स्थापित किए गए कोविड राहत केंद्र में दूसरे चरण के 600 बेड और तैयार हो गए हैं। इन बेड पर आज से मरीजों के भर्ती का काम शुरू किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच अस्पतालों में मरीजों के लिए स्थान नहीं होने और कई मरीजों के पास घर में भी होम आइसोलेशन में रहने लायक जगह नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने इसे बनाया है। पहले चरण में 600 बेड लगाए गए थे।
अब 100 ऑक्सीजन बेड भी
अब दूसरे चरण में भी 600 बेड लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस कोविड सेंटर पर भर्ती होने वाले लोगों के लिए एक अलग से ऑक्सीजन वार्ड भी तैयार किया गया है। इस वार्ड में 100 बिस्तर रखे गए हैं। इन पर भी अब मरीजों को भर्ती करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।