साहब! उनको छोड़ दो: पति को खुली जेल ले जाने गाड़ी में बैठाया तो 100 मीटर तक पुलिस वाहन के पीछे दौड़ी पत्नी, गाड़ी के सामने खड़ी हो गई

साहब! उनको छोड़ दो: पति को खुली जेल ले जाने गाड़ी में बैठाया तो 100 मीटर तक पुलिस वाहन के पीछे दौड़ी पत्नी, गाड़ी के सामने खड़ी हो गई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Police Caught The Couple Who Came To The Market To Buy Clothes For The Wedding, Made The Husband Sit In The Car Carrying The Open Prison, Then The Wife Ran Behind The Police Vehicle For 100 Meters And Stood In Front Of The Car.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर पति को छोडऩे की गुहार लगाती पत्नी।

सागर में कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार में बगैर किसी कारण घूमने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। लापरवाह लोगों को पकड़कर पुलिस अस्थाई जेल में भेज रही है। इसी के चलते कोतवाली पुलिस विजय टॉकीज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रोका और पूछताछ की तो वो घर में शादी है इसलिए कपड़े की दुकान पर खरीदी करने आए थे। लेकिन दुकान बंद थी। उनकी बात सुन पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। अस्थाई जेल के लिए ले जाने लगे। तभी पत्नी ने पुलिस के सामने पति को छोडऩे की गुहार लगाई।

लेकिन पुलिस नहीं मानी और गाड़ी को रवाना किया। गाड़ी जाते देख पति को छुड़ाने के लिए पत्नी पुलिस वाहन के पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ी और गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। उसने कहा उन्हें छोड़ दो। हम घर ही जा रहे हैं। पुलिसकर्मियोंं ने महिला को समझाइश दी। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद महिला कोतवाली टीआई के पास पहुंची और हाथ जोड़कर पति को छोडऩे की बात कहने लगी। टीआई ने महिला को समझाइश देते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद युवक को अस्थाई जेल भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान टीआई से पति को छोडऩे की गुहार लगाती महिला।

कार्रवाई के दौरान टीआई से पति को छोडऩे की गुहार लगाती महिला।

दरअसल, बाघराज वार्ड निवासी दंपती बाइक से बाजार पहुंचे थे। वह परिवार में शादी होने के कारण कपड़े की दुकान तलाश रहे थे। लेकिन कपड़ा दुकानें बंद मिली। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दंपती को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान करीब आधे घंटे तक महिला और पुलिस के बीच कहासुनी का दौर चला। लेकिन पुलिस ने सख्त लहजे में समझाइश दी तो महिला शांत हुई। उसने परिवार वालों को फोन लगाकर मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। जिनके साथ महिला घर चली गई।

खबरें और भी हैं…



Source link