Anand Mahindra ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैम्पेन शुरू किया, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद

Anand Mahindra ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैम्पेन शुरू किया, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद


नई दिल्ली. Mahindra and Mahindra देश की जानी मानी कार निर्माता कंपनी है. कंपनी ने देश में कोरोना महामारी के प्रकोप को बढ़ता देख सरकार और लोगों की मदद करने के लिए नई पहल की है.  जिसमें कंपनी अपने बोलेरो पिकअप ट्रक के जरिए पूरे महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई सुनिश्चित करेगी. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि, कंपनी अपने 70 बोलेरो ट्रक के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा. इसक साथ ही उन्होंने बताया की, इस सुविधा को मुंबई, ठाणे, नासिक और नागपुर में अगले 48 घंटे में शुरू कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र में हैं सबसे ज्यादा मरीज – कोरोना महामारी से देश की सभी राज्यों का बुरा हाल है. लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का हैं. जहां अभी तक कुल 46 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से करीब 68 हजार लोग इलाज के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में महिंद्रा ने ऑक्सीजन ऑन व्हील्स की शुरुआत महाराष्ट्र से की है.

दूसरे राज्यों में भी जल्द शुरू होगी ये पहल – आनंद महिंद्रा ने बताया कि, इस पहल को फिलहाल महाराष्ट्र में शुरू किया गया है. लेकिन जल्द ही इसे देश के दूसरे राज्यों में भी बढ़ाया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि इस पहल में हम अपने विश्वसनीय लोकल डीलर की भी मदद लेंगे और लोकल प्रशासन की हर संभव मदद करेंगे.यह भी पढ़ें: Royal Enfield, Hero और KTM की बेस्ट एडवेंचर बाइक्स, जानें परफॉरमेंस के साथ कीमत कैसे काम करेगी ऑक्सीजन ऑन व्हील्स – महिंद्रा ने इस पहल को सुचारु रुप से चलाने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है. इसके साथ ही कंपनी ने ऑक्सीजन सिलेंडर को रखने के लिए गोदान भी तैयार किया है. जहां नजदीकी ऑक्सीजन प्लांट से खाली सिलेंडर को दोबारा उपयोग के लिए रिफिल किया जाता है.





Source link