मैच के बाद बातचीत करते विराट कोहली और हरमीत बरार (फोटो क्रेडिट: वीडियो स्क्रीनशॉट)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के ऑलराउंडर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) के आईपीएल (IPL 2021 ) के पहले शिकार बने.कोहली ने 35 रन की पारी खेली थी
कोहली ने बरार की सराहना की. इस मुकाबले में पंजाब टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया जिसके बाद आरसीबी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. बरार ने कप्तान कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के रूप में तीन बड़े विकेट लेकर पंजाब की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. यह भी पढ़ें : IPL 2021 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब ने दी मात, विराट ने बताई हार की वजह
IPL 2021 Points Table: तीसरे स्थान पर पहुंची कोहली की आरसीबी, जानिए बाकी टीमों का हाल इससे पहले उन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन की पारी भी खेली. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. बैंगलोर को सीजन में 7 मुकाबलों में दूसरी हार झेलनी पड़ी जबकि पंजाब ने इतने ही मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. अंकतालिका में पंजाब टीम 6 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है जबकि बैंगलोर टीम 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.