बिखर गया परिवार: नागदा में आधे घंटे के अंतराल में दोनों बहू की मौत; एक बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिखर गया परिवार: नागदा में आधे घंटे के अंतराल में दोनों बहू की मौत; एक बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Both Sisters in law Died In Nagda In A Span Of Half An Hour; One Son Hospitalized In Critical Condition

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के पास नागदा में रविवार को कोरोना संदिग्ध एक ही घर में रहने वाली दो बहुओं की आधे घंटे के अंतराल में एक के बाद एक की मौत हो गई। बड़ी बहू का बेटा अभी भी उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती है। नागदा के चिकत्सालय रोड पर रहने वाले कमल गनेरीवाल और उनके छोटे भाई विनोद गनेरीवाल का सामूहिक परिवार की बड़ी बहू 53 वर्षीय रेखा गनेरीवाल और छोटी बहू 45 वर्षीय विशाखा गनेरीवाल की एक साथ आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई।

नागदा निवासी स्क्रेप व्यवसायी सामूहिक परिवार में रहने वाले कमल गनेरीवाल की पत्नी रेखा और विनोद गनेरीवाल की पत्नी विशाखा दोनों को करीब 8 दिन पहले बुखार और खांसी हुई। सिटी स्कैन करवाया तो पता चला कि लंग्स में इंफेक्शन है। घर में कमल के 28 वर्षीय बेटे हर्षित की भी तबियत खराब होने लगी। इसके बाद भी घर पर ही इलाज चलता रहा। 4 दिन पहले घर की दोनों बहू रेखा और विशाखा की तबीयत बिगड़ी तो उज्जैन के जेके अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को एक साथ आधे घंटे के अंतराल में दोनों बहू की मौत हो गई।

नागदा निवासी राजेश धाकड़ ने बताया कि कमल और विनोद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में 82 वर्षीय मां के दोनों भाई के एक-एक बेटे है। इसमें भी कमल का बेटा हर्षित अभी उज्जैन के जेके अस्पताल में भर्ती है। रेखा और विशाखा के शव को अंतिम संस्कार के लिए नागदा लाया गया। यहां मुक्ति धाम पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया की दोनों मृतकों का कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था। लेकिन दोनों को कोरोना के ही लक्षण थे।

उज्जैन में जैन और जोशी परिवार भी आया था चपेट में

उज्जैन सहित कई शहरों में कोरोना ने पूरे परिवार की जीवन लीला खत्म कर दी। उज्जैन में सेठी नगर निवासी जैन परिवार में माता, पिता और बेटी की मौत हुई तो वहीं वृंदावन धाम में जोशी परिवार में मां से संक्रमित हुई दोनों बेटियों के साथ मां की भी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link