- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Internship Started 20 Days Ago, Corona Duty Will Be Done From The Second Day Of Final Year Exam
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- परिवहन मंत्री बोले- इस संकट की घड़ी में आप महानायक, युवा डॉक्टरों के इस जज्बे से हम कोरोना को हराएंगे
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 2016 बैच के 83 विद्यार्थी एमबीबीएस की फाइनल ईयर की परीक्षा खत्म होने के दूसरे दिन से कोविड के मरीजों को सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। नियमों के हिसाब से विद्यार्थियों की इंटर्नशिप 20 दिन बाद शुरू होना थी, लेकिन संकट और महामारी के इस दौर को देखते हुए विद्यार्थियों ने यह कदम उठाया है।
हालांकि इसके लिए उन्होंने कुछ मांगें प्रशासन के समक्ष रखी थीं, इनमें उन्हें कोरोना योद्धा मानने, स्टायपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 25 हज़ार करने, इंटर्नशिप में यह 20 दिन काउंट करने और सभी का वैक्सीनेशन कराने के बाद ही डयूटी पर भेजने जैसी मांगें शामिल थी। विद्यार्थियों की मांगों पर चर्चा करने के लिए परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला और बीएमसी डीन डॉ. आरएस वर्मा मौजूद थे।
2016 में बीएमसी में दाखिला लिया, अब डॉक्टर बनकर सेवा करेंगे
राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने वर्ष 2016 के बैच के विद्यार्थियों को सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा की कोरोना महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे समय में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एक चिकित्सक हजारों की जान बचा रहा है। आप सभी लोग इस संकट की घड़ी में महानायक की तरह हम सबको उबारने में लगे हुए हो।
इस महामारी के दौर में चिकित्सकों का योगदान मानव समाज कभी भुला नहीं पाएगा। चिकित्सक में मरीज व उसके परिजन ईश्वर का रूप देखते हैं जिस तरह ईश्वर जीवन देता है उसी तरह चिकित्सक भी जीवन की रक्षा करते हैं। आप सभी पर संकट के समय में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप युवा चिकित्सक इस चुनौती में खरे उतरेंगे। इस दौरान अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल, डॉ. मनीष जैन, डॉ. उमेश पटेल मौजूद रहे।