PBKS vs DC Playing 11: पंजाब की कप्तानी करेंगे मयंक अग्रवाल, जानें दोनों टीमों का प्लेइंग-11

PBKS vs DC Playing 11: पंजाब की कप्तानी करेंगे मयंक अग्रवाल, जानें दोनों टीमों का प्लेइंग-11


नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी. मैच शुरू होने से पहले ही इससे पहले ही पंजाब के लिए बुरी खबर आई. टीम के कप्तान और इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल ये मुकाबला नहीं खेलेंगे. वो अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी एपेंडिसाइटिस की सर्जरी होगी. उनकी गैरहाजिरी में टीम की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में सौंपी गई है. ये सवाल है. वहीं, दिल्ली अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी. ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली टीम ने 7 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. पंजाब की टीम में निकोलस पूरन की जगह डेविड मलान को शामिल किया गया है जबकि केएल राहुल की जगह मयंक अग्रवाल बतौर कप्तान खेल रहे हैं. दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह मुकाबला शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का होगा जिसमें अग्रवाल की तकनीक के सामने शॉ की आक्रामकता होगी जबकि क्रिस गेल अपनी शैली में पंत पर भारी पड़ने की कोशिश में होंगे. दिल्ली को तेज गेंदबाजी विभाग में बढ़त हासिल है. उसके पास आवेश खान, कगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है. आवेश अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि रबाडा ने भी लय हासिल कर ली है. पंजाब का दिल्ली पर है पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 मुकाबले हुए हैं. इसमें से पंजाब ने 15 और दिल्ली ने 12 जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे और दोनों ने ही एक-एक मैच जीता था. दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, आवेश खान और इशांत शर्मा. पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, मयंक अग्रवाल (कप्तान), क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रिली मेरेडिथ, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी.





Source link