- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The 22 year old Boy, Who Had Come For 10 Minutes, Drank Acid, Bhai Bella He Had Outside Air, He Used To Get Up At Night And Run, Said In The Morning Go To The Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
परवेज ने बताया कि उसने भाई का इंदौर सहित आसपास के इलाके में इलाज करवाया।
दो दिन से खुद की गर्दन काटने की बहकी-बहकी बातें करने वाले 22 साल के युवक ने एसिड पीकर जान दे दी। परिजन का कहना है, उसे बाहरी हवा भी थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सुबह उसने खुद अस्पताल ले जाने को कहा। थोड़ी देर बाद मौत हो गई। चंदन नगर पुलिस के अनुसार सुबह 7.30 बजे सूचना मिली थी रेहान (22) पिता रफीक निवासी राजकुमार नगर ने एसिड पीकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे एमवाय चौकी से कॉल आया था कि 22 साल के रेहान पिता रफीक निवासी राजकुमार नगर ने जहरीला पदार्थ पी लिया है। उसे उसका भाई एमवाय अस्पताल लेकर आया था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल पहुंचवाया।
मृतक के बड़े भाई परवेज खान ने बताया, छोटे भाई रेहान को ऊपर की हवा लगी थी। उसका इलाज तो चल रहा था, लेकिन वह आपे में नहीं रहता था। उसकी मर्जी होती तो सोता था। नहीं तो रातभर जागता रहता था। कई बार रात में भाग भाग भी जाता था। सुबह उसने चाय पी, अच्छे से बात की। 10 मिनट से आने का कहकर गया और दो मिनट बाद आकर बोला कि मैंने एसिड पी लिया है। अस्पताल लेकर चलो। दो साल से इलाज चल रहा था। हम जावरा सहित कई जगह उसे दिखाने लेकर गए। सोमवार को भी पीथमपुर में एक जगह उसे लेकर जाने वाले थे।