- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Young Man, Troubled By Debt, Swing From The Noose, Had Left The House For Defecation, While A Woman Committed Suicide.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
युवक और महिला ने फंदे से झूल कर दी जान।
कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वह घर से शौच के लिए निकला था। वहीं रांझी में भी एक महिला ने सुसाइड कर लिया। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार गोराबाजार स्थित तालाब मोहल्ला भीटा निवासी 31 वर्षीय राजेंद्र पटेल सुबह छह बजे घर से शौच के लिए निकला था। देर तक नहीं लौटा तो पिता बसंत पटेल को चिंता हुई। बेटे की तलाश में वह खेत की ओर गया तो देखा कि एक पेड़ से उसका बेटा फंदे से लटका हुआ था।
बेटा था कर्ज से परेशान
पिता बसंत पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा राजेंद्र पटेल ने कई लोगों से कर्ज लिया था। वह परेशान था। कर्ज नहीं लौटा पा रहा था। लॉकडाउन के चलते उसकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हाे गई थी। कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। आखिर में उसने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी।
उधर, महिला फंदे से झूली
रांझी क्षेत्र के नरसिंहनगर खेरमाई निवासी गीता सिरमोलिया (36) ने सुबह बल्ली में फंदा लगाकर झूल गई। मां को फंदे से लटका देख उसका बेटा चिल्ला कर रो रहा था। शोर सुन कर पड़ोसी प्रदीप डागोर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।